एजुकेशन

CSIR UGC NET Result 2023: जानें कब जारी होगा CSIR यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट, क्या है अपडेट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 16, 2023, 02:04 PM IST

CSIR UGC NET 2023 Expected Result Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है, जो उम्मीदवार ज्वॉइंट CSIR-UGC NET दिसंबर 2022 - जून 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

CSIR यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट 2023

JOINT CSIR UGC NET December 2022/June 2023 Result: National Testing Agency (NTA) CSIR UGC NET Result जारी करने की तैयारी लगभग कर ली गई है। जो उम्मीदवार Joint CSIR-UGC NET दिसंबर 2022 - जून 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in से रिजल्ट (CSIR UGC NET 2023) चेक कर सकेंगे। उम्मीदवार यहां से एक्सपेक्टेड डेट व अभी तक का अपडेट देख सकते हैं।

यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 डायरेक्ट लिंक

CSIR UGC NET 2023 कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) के लिए कुल 2,74,027 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। संयुक्त केंद्रीय वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का आयोजन 6, 7 और 8 जून, 2023 को किया गया। इस परीक्षा का आयोजन देश भर के 178 शहरों में स्थित 426 परीक्षा केंद्रों में किया गया। CSIR UGC NET Result Answer Key दो दिन पहले 14 जून को जारी की गई। जो लोग सीएसआईआर यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर की 2023 से असंतुष्ट हैं, उन्हें इसके खिलाफ आपत्ति करने का समय दिया गया था, जो कि आज रात यानी 16 जून को खत्म हो जाएगा। इसके बाद CSIR यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 डायरेक्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।

सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 कैसे डाउनलोड करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • इस लिंक पर क्लिक करें - "Display of CSIR UGC NET Result for Joint CSIR-UGC NET December, 2022 – June 2023 Examination"
  • स्क्रीन पर एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  • यहां क्रेडिंशियल डालें और रिजल्ट देखें।

उम्मीदवारों को सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर की के खिलाफ उठाई गई प्रति आपत्ति के लिए 200 रुपये शुल्क के तौर पर देने होंगे, यह रकम गैर-वापसी होगी।

CSIR यूजीसी नेट रिजल्ट कब आएगा

सीएसआईआर तेजी से अपडेट निकाल रहा है, 8 जून को खत्म हुई परीक्षा के लिए 14 जून को आंसर की जारी कर दी, यानी फाइनल आंसर की और रिजल्ट (CSIR UGC NET 2023 Result) भी इसी माह जारी किया जा सकता है।

सीएसआईआर नेट क्या है?

सीएसआईआर को वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद नाम से जाना जाता है, यह विज्ञान से स्नातक व परास्नातक स्टूडेंट्स के लिए एनईटी (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) परीक्षा का आयोजन करता है, यह परीक्षा एनटीए द्वारा साल में दो बार आयोजित की जाती है। यह टेस्ट जेआरएफ और लेक्चरशिप या असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए संपन्न कराई जाती है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article