एजुकेशन

CSIR UGC NET Postponed: स्थगित हो गई सीएसआईआर नेट परीक्षा, जानें कब होगा एग्जाम

CSIR UGC NET 2024 Exam Postponed: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा स्थगित करने की मुख्य वजह बताई नहीं गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा का आयोजन 25 जून से 27 जून 2024 के बीच होने वाली थी।

Image

CSIR UGC NET परीक्षा स्थगित

Photo : Times Now Digital

CSIR UGC NET 2024 Exam Postponed: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा स्थगित (CSIR UGC NET Postponed) करने की मुख्य वजह बताई नहीं गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा का आयोजन 25 जून से 27 जून 2024 के बीच होने वाली थी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से CSIR UGC NET 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 मई 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 29 मई से 31 मई 2024 तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन कर सकते थे। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना नया एग्जाम शेड्यूल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर हासिल कर सकते हैं।

CSIR UGC NET 2024: कब होगी परीक्षा?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से CSIR UGC NET 2024 की नई तारीख फिलहाल नहीं घोषित की गई है। परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर सबसे पहले जानकारी हासिल कर सकेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित होगी।

CSIR UGC NET

CSIR UGC NET Exam Postponed

काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च यानी CSIR की यूजीसी नेट परीक्षा जून में ही होने वाली थी। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा होता है। किसी असमान्य कारणों से इस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। हालांकि परीक्षा की नई तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article