एजुकेशन

CSIR UGC NET 2023: शुरू हुए CSIR यूजीसी नेट 2023 के लिए पंजीकरण, देखें कौन कब तक कर सकता है अप्लाई

CSIR UGC NET 2023 Registration Exam Date Notification PDF: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 के लिए पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर शुरू हो गया है। उम्मीदवार यहां से आवेदन के लिए योग्यता व आवदेन की अंतिम तिथि देख सकते हैं।

Image

CSIR यूजीसी नेट 2023

CSIR UGC NET 2023 Registration प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो लोग इस बार सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 में भाग लेना चाहते हैं, वे अब csirnet.nta.ac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी, यहां से देखें सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 परीक्षा के लिए कब तक व कौन आवेदन कर सकता है।

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट 2023 परीक्षा दिसंबर में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाएगी।

CSIR UGC NET 2023 Exam Date - सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 परीक्षा तिथि

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के अनुसार, संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट 26, 27 और 28 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

CSIR UGC NET 2023 Exam Pattern परीक्षा का पैटर्न

पेपर का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। परीक्षा की अवधि 180 मिनट या तीन घंटे है और पेपर में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे।

CSIR UGC NET 2023 Registration ऐसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'Joint CSIR-UGC NET Registration open (Click Here)' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां क्रेडिंशियल भरें जैसे एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड, सिक्योरिटी पिन
  • अब लॉगिन करके फॉर्म भरें व शुल्क भरें।
Joint CSIR-UGC NET December 2023 Application Process Here is Direct Link

CSIR NET 2023: Download Official Notice Direct Link

सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए उम्मीदवारों के पास एम.एससी या समकक्ष डिग्री/ इंटीग्रेटेड बीएस-एमएस/ बीएस-4 वर्ष/ बीई/ बी.टेक/ बी.फार्मा/ एमबीबीएस होना चाहिए। सामान्य वर्ग के छात्रों के पास यह योग्यता कम से कम 55% से होना चाहिए जबकि दूसरे छात्रों के पास 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। Direct Link for official Notice

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article