एजुकेशन

CSIR NET 2023: जारी हुआ csirnet.nta.nic.in पर सीएसआईआर का नेट परीक्षा नोटिस, जानें NTA कब कराएगा एग्जाम

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 11, 2023, 07:55 PM IST

NTA CSIR NET Exam Notice 2023: सीएसआईआर नेट 2023 परीक्षा नोटिस जारी कर दिया गया है। 11 जनवरी 2023 को एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार, CSIR NET 2023 परीक्षा मई और जून के महीने में आयोजित होने की संभावना है। विस्तार से इससे जुड़ी अधिसूचना एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है।

Image

CSIR NET 2023 नोटिस

Photo : iStock

CSIR NET Notice 2023: काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च, CSIR NET 2023 परीक्षा का नोटिस जारी कर दिया गया है। 11 जनवरी, 2023 को एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार CSIR के मानव संसाधन विकास समूह ने कहा है कि परीक्षा मई और जून के महीने में आयोजित होने की संभावना है। इस मामले में विस्तार से अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in की मदद से जारी की जाएगी। आधिकारिक बयान में यह भी कहा गया है कि CSIR NET परीक्षा के दिसंबर 2022 सेशन को जून 2023 सेशन के साथ मिला दिया जाएगा। परीक्षाएं साल के अंत में एक साथ आयोजित होंगी।

आधिकारिक बयान के अनुसार, CSIR NET 2023 परीक्षा संयुक्त CSIR UGC NET परीक्षा के रूप में भी जानी जाती है और एक बार फिर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA की ओर से इसका आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में ट्विटर पर जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, '22 दिसंबर की CSIR-UGC-NET परीक्षा को 23 जून की परीक्षा के साथ जोड़ा जाएगा। यह एनटीए के साथ साझेदारी में मई-जून 23 में आयोजित होने के लिए निर्धारित है।'

CSIR NET का संचालन NTA की ओर से वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से किया जाता है, CSIR NET परीक्षा से उम्मीदवारों को CSIR UGC फैलोशिप के लिए चुना जाता है। सीएसआईआर नेट प्रवेश परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप, जेआरएफ और लेक्चरशिप (एलएस) या सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए चुना जाता है।

CSIR NET 2022 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट, CBT के रूप में आयोजित की जाएगी। ऑब्जेक्टिव टाइप एमसीक्यू का जवाब देने के लिए उम्मीदवारों को आम तौर पर कुल मिलाकर 3 घंटे समय दिया जाता है। CSIR NET 2023 परीक्षा के लिए विस्तार से नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article