एजुकेशन

ICSI 2025: आ गई तारीख, कल जारी होगा CSEET नवंबर परीक्षा के परिणाम व स्‍कोरकार्ड

ICSI CSEET November 2025 Result Date, Time Released: CSEET November 2025 के परिणाम की तिथि और समय की जानकारी आ गई है। CSEET Result जारी करने की तिथि और समय की सूचना ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जारी की गई है।

ICSI CSEET November 2025 Result Date and Time

ICSI CSEET November 2025 Result Date and Time

CSEET November 2025Result Date and Time: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने CSEET November 2025 का रिजल्ट जारी होने का दिन व समय बता दिया है। CSEET Result जारी करने की तिथि और समय की सूचना ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जारी की गई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परिणाम 20 नवंबर (गुरुवार) को जारी किया जाएगा।

CSEET November 2025 Exam Date and Time

CSEET November 2025 Exam का आयोजन 8 और 10 नवंबर, 2025 को किया गया था। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "8 नवंबर 2025 और 10 नवंबर 2025 को आयोजित कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) का परिणाम गुरुवार, 20 नवंबर 2025 को दोपहर 2:00 बजे घोषित किया जाएगा।"

किस वेबसाइट से देख सकेंगे रिजल्ट, CSEET November 2025 Result Website

"परिणाम और प्रत्येक उम्मीदवार के विषयवार अंकों का विवरण संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर उपलब्ध कराया जाएगा।"

आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2025 परिणाम कैसे देखें?, CSEET November 2025 Result How to Check

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - icsi.edu पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर, सीएस एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करेंगे।

चरण 4: सीएसईईटी परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

चरण 5: सीएसईईटी 2025 परीक्षा स्कोरकार्ड डाउनलोड करना न भूलें

किस क्रेडिंशियल की होगी जरूरत

सीएसईईटी नवंबर 2025 परिणाम देखने और विषयवार अंकों के विवरण के साथ आईसीएसआई मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए, परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

रिजल्ट के साथ स्कोरकार्ड भी होगा जारी, CSEET November 2025 Result Scorecard

आईसीएसआई ने यह भी घोषणा की है कि परिणाम के साथ व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी घोषित किए जाएंगे। नोटिस में कहा गया है, "CSEET नवंबर 2025 सत्र का औपचारिक ई-परिणाम-सह-अंक विवरण, परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद संस्थान की वेबसाइट (icsi.edu) पर अपलोड कर दिया जाएगा"

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह Author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article