एजुकेशन

Bihar Police Constable Recruitment 2023: बिहार पुलिस में 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 12, 2023, 02:11 PM IST

CSBC Bihar Police Recruitment 2023: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC), बिहार ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

CSBC Constable Recruitment 2023

Photo : iStock

CSBC Bihar Police Recruitment 2023, Bihar Police Constable Recruitment 2023: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार अवसर है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC), बिहार ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर 20 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई निर्धारित की गई है।

Bihar Police Bharti 2023: किसके लिए कितने पद

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 21391 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जनरल के लिए 8556 पद, ईडब्लूएस के 2140 पद, बीसी के 2570 पद, ईबीसी के 3842 पद, बीसी (महिला) के 655 पद, एससी के 3400 पद और एसटी के 228 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।

CSBC Bihar Constable Recruitment 2023: क्या होनी चाहिए योग्यता

बिहार कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूतनम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को भी अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Police Constable Recruitment 2023: ऐसे होगी परीक्षा

बिहार में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक योग्यता/ दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान सहित अन्य विषयों से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।

CSBC Bihar Recruitment 2023: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी बिहार पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 20 जून से 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 675 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article