एजुकेशन

CSBC Bihar Police Admit Card 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कब आएगा, कैसे करें चेक

CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2025 Download: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज से कल में जारी होने की संभावना है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार csbc.bihar.gov.in पर से इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग ​लिया है, तो जानें कब से है परीक्षा, व कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Image

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कब आएगा (image source - canva)

CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2025 Sarkari Result: केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) आज से कल तक में बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार csbc.bihar.gov.in पर से इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। मीडिया में मौजूद खबरों के अनुसार, बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड आज 8 जुलाई को या 9 जुलाई को जारी किया जाएगा, हालांकि आधिकारिक साइट पर ऐसी जानकारी नहीं मिली है।

CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2025 Download करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन डिटेल दर्ज करना होगा।

डेट वाइज आएंगे एडमिट कार्ड

CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2025 को डेट वाइज जारी किया जा सकता है। यानी ये एडमिट कार्ड परीक्षा की अलग-अलग तिथियों के अनुसार अलग-अलग डेट में जारी किए जा सकते हैं।

परीक्षा तिथि प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि
16 जुलाई 2025 9 जुलाई 2025
20 जुलाई 2025 13 जुलाई 2025
23 जुलाई 2025 16 जुलाई 2025
27 जुलाई 2025 20 जुलाई 2025
30 जुलाई 2025 23 जुलाई 2025
03 अगस्त 2025 27 जुलाई 2025

How to Download CSBC Bihar Police Admit Card 2025

  • बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • जारी होने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक क्लिक दिखाई देगा।
  • इसके बाद आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें
  • अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, नाम, पिता का नाम सहित अन्य डिटेल दर्ज होगी।

परीक्षा के बारे में

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन एक पाली में होगा। परीक्षा दोपहर 12 बजे से लेकर अपरान्ह 2 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 पर रिपोर्ट करना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article