एजुकेशन

CSBC Exam Calendar 2026: बिहार पुलिस में भरे जाएंगे 30653 पद, सीएसबीसी ने जारी किया 11 भर्तियों का शेड्यूल

CSBC Exam Calendar 2026: केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस में इस होने वाली भर्तियों और पिछले साल की कुछ भर्तियों की परीक्षा और रिजल्ट को लेकर कैलेंडर जारी किया है, जिसमें बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती और प्रोहिबिशन पुलिसमैन भर्ती की जानकारी भी शामिल है।

Image

सीएसबीसी ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल 2026

CSBC Exam Calendar 2026: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती- CSBC) ने मंगलवार को वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए बिहार पुलिस में विभिन्न पदों पर 30,653 रिक्तियों को भरने की जानकारी दी है। कैलेंडर के अनुसार, इस पूरे साल में 11 मेजर भर्तियां है, जिनकी परीक्षा से लेकर रिजल्ट तक की जानकारी दी गई है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के रिजल्ट के साथ इसमें ड्राइवर सिपाही भर्ती, मद्य निषेध सिपाही (Prohibition Policeman) भर्ती आदि शामिल है। कैलेंडर में रिक्तियों की जानकारी, लिखित परीक्षा और रिजल्ट से संबंधित जानकारी दी गई है।

CSBC ने जारी किया परीक्षा और रिजल्ट कैलेंडर

1. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती

रिक्तियां - 19,383

लिखित परीक्षा - 16 जुलाई से 3 अगस्त

लिखित परीक्षा रिजल्ट - 26 सितंबर 2026

PET - 15 दिसंबर से 11 मार्च 2026

रिजल्ट - जून 2026

2. बिहार पुलिस ड्राइवर सिपाही

कुल रिक्तियां - 4361

लिखित परीक्षा का रिजल्ट - 30 दिसंबर 2025

PET परीक्षा - 12 मार्च से 25 मार्च 2026

ड्राइविंग टेस्ट - जुलाई 2026

रिजल्ट - सितंबर-अक्तूबर 2026

3. परिवहन विभाग में मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल

रिक्तियां 108

लिखित परीक्षा - जून 2026

PET परीक्षा - अक्टूबर-नवंबर 2026

फाइनल रिजल्ट - दिसंबर 2026

4. प्रोहिबिशन पुलिसमैन

रिक्तियां - 1685

लिखित परीक्षा - जून 2026

फाइनल रिजल्ट - दिसंबर 2026

5. कक्षपाल

रिक्तियां - 2,417

लिखित परीक्षा - जून 2026

अंतिम रिजल्ट - दिसंबर 2026

6. विशेष शाखा कांस्टेबल

रिक्तियां - 83

लिखित परीक्षा - जून 2026

रिजल्ट - दिसंबर 2026

7. ड्राइवर कांस्टेबल (बिहार पुलिस रेडियो संगठन)

रिक्तियां - 993

लिखित परीक्षा - जून 2026

PET परीक्षा - नवंबर- दिसंबर 2026

फाइनल रिजल्ट - जनवरी 2027

8. कांस्टेबल (तकनीकी)

रिक्तियां - 33

नोटिफिकेश - मार्च 2026

लिखित परीक्षा - जून 2026

रिजल्ट - सितंबर 2026

PET परीक्षा - नवंबर-दिसंबर 2026

फाइनल रिजल्ट - जनवरी 2027

9. वनरक्षी

रिक्तियां - 1816

नोटिफिकेशन - मार्च 2026

लिखित परीक्षा - सितंबर 2026

परीक्षा रिजल्ट - नवंबर 2026

PET परीक्षा - दिसंबर 2026

फाइनल रिजल्ट - फरवरी 2027

10.वनपाल

रिक्तियां - 188

नोटिफिकेशन - अप्रैल 2026

लिखित परीक्षा सितंबर 2026

परीक्षा रिजल्ट - नवंबर 2026

PET परीक्षा - दिसंबर 2026

रिजल्ट - फरवरी 2027

11. कार चालक - I

रिक्तियां - 81

नोटिफिकेशन - अप्रैल 2026

लिखित परीक्षा - सितंबर 2026

परीक्षा रिजल्ट - नवंबर 2026

PET परीक्षा - दिसंबर 2026

फाइनल रिजल्ट - मार्च 2027

बता दें कि ऊपर तय तिथियां नहीं लिखी है। केवल परीक्षा और रिजल्ट का महीना और साल दिया गया है। यह संभावित कैलेंडर है। इसके अनुसार उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। आवश्यकता पड़ने में इनमें बदलाव किया जा सकता है। साथ ही बता दें कि परीक्षा की तय तिथियां सीएसबीसी द्वारा समय-समय पर जारी की जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article