एजुकेशन

CSAB स्पेशल राउंड 2 सीट अलॉटमेंट 2026 जारी, जानें अब क्या करना होगा

CSAB ने Special Round 2 Seat Allotment 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने CSAB की स्पेशल राउंड काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे अब अपनी सीट अलॉटमेंट की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Image

CSAB स्पेशल राउंड 2 सीट अलॉटमेंट 2026

Central Seat Allocation Board (CSAB) ने Special Round 2 Seat Allotment 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने CSAB की स्पेशल राउंड काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे अब अपनी सीट अलॉटमेंट की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सीट अलॉटमेंट देखने के लिए CSAB की आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in पर जाना होगा। लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसी जानकारी की जरूरत पड़ेगी। CSAB Special Round 2 में उम्मीदवारों को सीट आवंटित करने के लिए उनकी JEE Main 2026 रैंक, काउंसलिंग के दौरान भरी गई कॉलेज और कोर्स की पसंद इसके अलावा उपलब्ध सीटों को आधार बनाया गया है।

अगर उम्मीदवार को उसकी पसंद के अनुसार सीट मिल गई है, तो उसे निर्धारित समय के अंदर सीट स्वीकार करने और आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

CSAB Special Round 2 का रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले CSAB की आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘View DASA & CSAB Special Round-II Seat Allotment Result 2026’ लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी Application Number, Password और Security PIN दर्ज करें। अब Submit बटन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपकी CSAB Special Round II Seat Allotment 2026 की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

14 अगस्त तक पूरी करनी होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

Special Round 2 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों के लिए आगे की प्रक्रिया की समय सीमा तय कर दी गई है। सीट स्वीकार करने की फीस जमा करने, जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करने और ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 तक पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को यह प्रक्रिया तय समय के अंदर पूरी करना जरूरी है। समय सीमा निकलने के बाद सीट से संबंधित अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।

17 अगस्त तक सवालों का देना होगा जवाब

दस्तावेजों की जांच के दौरान अगर CSAB या संबंधित संस्थान की ओर से किसी उम्मीदवार से कोई सवाल या स्पष्टीकरण मांगा जाता है, तो उसका जवाब निर्धारित समय में देना होगा। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवारों को ऐसे सवालों का जवाब 17 अगस्त 2026 तक देना है। इसलिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन पोर्टल नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए, ताकि कोई जरूरी सूचना या query छूट न जाए।

18 अगस्त को कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा

ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को 18 अगस्त 2026 तक अपने आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। कॉलेज में पहुंचने पर मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सीट का अंतिम एडमिशन तभी मान्य होगा, जब उम्मीदवार निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करता हो और उसके सभी जरूरी दस्तावेज सही पाए जाएं।

उम्मीदवार अभी क्या करें?

जिन उम्मीदवारों को CSAB Special Round 2 में सीट मिली है, उन्हें सबसे पहले अपना allotment status चेक करना चाहिए। इसके बाद सीट स्वीकार करने की फीस जमा करें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article