एजुकेशन

CSAB 2026 सीट मैट्रिक्स जारी, NIT और IIIT में खाली सीटों की सूची जारी; 15423 सीटों पर इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ा मौका

CSAB 2026: देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में बीटेक कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड द्वारा स्पेशल राउंड काउंसलिंग के लिए खाली सीटों का ब्योरा दिया गया है, जिसके अनुसार, 15423 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।

Image

CSAB 2026 (Photo - AI)

CSAB 2026: देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों NIT और IIIT में बीटेक कोर्स में दाखिले की आस लगाए बैठे विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खबर है। सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (CSAB) ने स्पेशल राउंड काउंसलिंग 2026 के लिए रिक्त सीटों का आधिकारिक ब्यौरा जारी किया है। जो उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग के दौरान अपनी पसंद का कॉलेज या मनचाही ब्रांच हासिल नहीं कर पाए थे, यह उनके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। इस स्पेशल राउंड के जरिए छात्र देश के 114 प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों की कुल 15,423 खाली सीटों पर प्रवेश प्राप्त कर पाएंगे। बता दें कि स्पेशल राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है।

कंप्यूटर साइंस और AI जैसी टॉप ब्रांचेज में भी सीटें उपलब्ध

कंप्यूटर साइंस और एआई करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए राहत की बात यह है कि आमतौर पर जोसा काउंसलिंग के शुरुआती चरणों में ही बंद हो जाने वाली CSE, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस जैसी सबसे डिमांडिंग ब्रांचेज में भी इस बार कई सीटें रिक्त रह गई हैं, तो ऐसे में कई छात्र जो पहले के राउंड में अपने पसंद के कोर्स में प्रवेश प्राप्त नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह किसी टर्निंग पॉइंट से कम नहीं है।

56 प्रमुख संस्थानों में इन आधुनिक विषयों में सीटें खाली

CSAB द्वारा जारी सीट मैट्रिक्स ब्यौरे के अनुसार, जिन संस्थानों में सीट खाली रह गई हैं, उनमें 32 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs) और 24 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIITs) शामिल हैं। देश के टॉप रैंकिंग वाले एनआईटी, जिनमें सीट खाली है उसमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) तिरुचिरापल्ली, NIT कर्नाटक, सुरथकल, एनआईटी वारंगल, एनआईटी इलाहाबाद, एनआईटी दिल्ली, एनआईटी कालीकट शामिल है। उम्मीदवारों के चॉइस फिलिंग के प्रिफरेंस के आधार पर उन्हें देश के प्रमुख संस्थान में पढ़ने का मौका मिल सकता है।

सबसे अधिक खाली सीटों वाले प्रमुख संस्थान

सीएसएबी द्वारा जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार, देश के कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय तकनीकी संस्थानों में सैकड़ों की संख्या में सीटें रिक्त पड़ी हैं। नीचे प्रमुख 10 संस्थानों में उपलब्ध सीटों का विवरण दिया गया है:

BIT मेसरा, रांची678 खाली सीटें
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर493 खाली सीटें
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार489 खाली सीटें
संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट447 खाली सीटें
IIIT सेनापति मणिपुर352 खाली सीटें
IIIT भोपाल325 खाली सीटें
NIT अगरतला305 खाली सीटें
SVNIT सूरत294 खाली सीटें
IIIT वडोदरा285 खाली सीटें
NIT कालीकट283 खाली सीटें

महत्वपूर्ण तिथियां और काउंसलिंग शेड्यूल

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व फीस भुगतान शुरू28 जुलाई 2026
पंजीकरण करने की अंतिम तिथि3 अगस्त 2026
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम तिथि5 अगस्त 2026
स्पेशल राउंड-1 सीट आवंटन6 अगस्त 2026
स्पेशल राउंड-2 सीट आवंटन12 अगस्त 2026

CSAB स्पेशल राउंड के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

पसंद के कोर्स और कॉलेज में प्रवेश के लिए आयोजित हो रही सीएसएबी स्पेशल राउंड के लिए छात्र csab.nic.in पर जाकर रजिस्टर करें। लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हुए पोर्टल पर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें। उसके बाद अपने पसंद के कोर्स और कॉलेजों की चॉइस फिलिंग करें और उन्हें लॉक करें। यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद फॉर्म का प्रिंट लें और सीट अलॉटमेंट लिस्ट का इंतजार करें।

चॉइस फिलिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

सीट मैट्रिक्स का गहन विश्लेषण: चॉइस भरने से पहले आधिकारिक पोर्टल csab.nic.in पर जाकर अपनी श्रेणी और स्ट्रीम के अनुसार ब्यौरा देखें।

अधिक से अधिक विकल्प भरें: केवल एक या दो पसंदीदा संस्थानों पर सीमित न रहें। अपनी जेईई मेन (JEE Main) रैंक के हिसाब से विकल्पों की एक लंबी सूची तैयार करें।

अधिक सीटों वाले संस्थानों को प्राथमिकता: जिन अच्छे कॉलेजों में रिक्तियों की संख्या अधिक है, उन्हें अपनी प्राथमिकता सूची में ऊपर रखें।

समय पर चॉइस लॉक करें: अपनी पसंद के विकल्प भरने के बाद अंतिम तिथि 5 अगस्त से पहले अपनी चॉइस को लॉक करना न भूलें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article