एजुकेशन

CRPF Admit Card 2023: इस लिंक से डाउनलोड करें सीआरपीएफ एडमिट कार्ड, 9212 पदों पर होगी भर्ती

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 26, 2023, 09:14 AM IST

CRPF Admit Card 2023 Download: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिये 9212 पदों को भरा जाएगा, सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा का आयोजन 1 से 12 जुलाई तक किया जाएगा।

Image

सीआरपीएफ एडमिट कार्ड 2023

CRPF Admit Card 2023 Download Direct Link: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कांस्टेबल ट्रेड्समैन की भर्ती के लिए अभियान चला रहा है। उम्मीदवार लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, बता दें, सीआपीएफ इस परीक्षा के माध्यम से 9212 पदों को भरा करेगा। यह सभी कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पद होंगे, भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 से 12 जुलाई 2023 के बीच किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

सीआरपीएफ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कांस्टेबल ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। 1 से 12 जुलाई, 2023 तक होने वाली इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका देखें।

CRPF Admit Card 2023 - How to Download

  • सबसे पहले सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
  • यहां सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या डालकर लाॅगिन करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, प्रिंटआउट ले लें।
Direct Link to download - CRPF Admit Card 2023

कब होगी सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा

सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा का आयोजन तीन सत्रों में किया जाएगा। परीक्षा का पहला सत्र 1 से 3 जुलाई, 2023 तक आयोजित किया जाना है। इसके बाद दूसरा सत्र 4 और 5 जुलाई, 2023 को होगा। परीक्षा का अंतिम सत्र 6, 10, 11 और 12 जुलाई, 2023 को आयोजित किया जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ यह भी ध्यान दें, कि परीक्षा हाॅल में साथ में वैध आईडी प्रमाण पत्र भी ले जाएं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article