एजुकेशन

CLAT 2026: कल जारी होगा क्लैट परीक्षा का रिजल्ट, इस LINK से करें सबसे तेज चेक

CLAT 2026 Result Date Time: क्लैट परीक्षा का रिजल्ट कल 17 दिसंबर को जारी होने वाला है। एक बार जारी होने के बाद इसे ऑफिशियल वेबसाइट, consortiumofnlus.ac.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा।

CLAT 2026 Result

क्लैट रिजल्ट 2026

CLAT 2026 Result Date Time: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLUs) ने क्लैट परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे कल 17 दिसंबर, 2025 को रिजल्ट देख सकेंगे। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) के नतीजे और फाइनल आंसर की साथ में जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट (CLAT 2026 Result Website consortiumofnlus.ac.in) पर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकेंगे।

CLNUs ने 7 दिसंबर को देशभर के 25 राज्यों, 93 शहरों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 156 केंद्रों पर CLAT 2026 आयोजित किया था।

92,344 उम्मीदवारों में से, 96.83% अंडरग्रेजुएट आवेदकों और 92.45% पोस्टग्रेजुएट आवेदकों ने परीक्षा दी। इसके अलावा, 548 PwD उम्मीदवार CLAT 2026 में शामिल हुए। जानें CLAT 2026 रिजल्ट की तारीख और समय

शेड्यूल देखने के लिए टेबल देखें

इवेंट तारीख समय
CLAT 2026 रिजल्ट की तारीख 17 दिसंबर 25
CLAT 2026 रिजल्ट का समय सुबह 10 बजे से पहले (रिपोर्ट्स)
CLAT 2026 Result Download करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएंगे consortiumofnlus.ac.in
  • होमपेज पर, उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करेंगे
  • लॉगिन क्रेडेंशियल डालेंगे
  • सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे, CLAT 2026 Online Screen पर आ जाएगा

CLAT 2026 Result PDF Download करने के बाद इन जानकारी को करें क्रॉसचेक

  • नाम
  • पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • एप्लीकेशन नंबर
  • कैटेगरी
  • सेक्शनल और कुल स्कोर
  • ऑल इंडिया रैंक
  • कैटेगरी रैंक

अभी तक का अपडेट

कंसोर्टियम ने 10 दिसंबर, 2025 को CLAT 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। असंतुष्ट उम्मीदवारों को 12 दिसंबर, 2025 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आपत्तियां उठाने की अनुमति थी, अब कल 17 दिसंबर को रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की देखने के लिए लिंक आ जाएगा, जिसके बाद CLAT 2026 Result Link को आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन से भी चेक कर सकेंगे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article