एजुकेशन

CLAT 2026 Answer Key कल 10 दिसंबर को होगी जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें कब तक कर सकेंगे ऑब्जेक्शन

CLAT 2026 Answer Key Date: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज कल 10 दिसंबर को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 परीक्षा की आंसर की जारी करेगा, एक बार जारी होने के बाद इसे consortiumofnlus.ac.in पर से देखा जा सकेगा।

Image

CLAT 2026 Answer Key

CLAT 2026 Answer Key Date: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) ने 7 दिसंबर को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 परीक्षा का आयोजन किया था। इसके बाद से परीक्षार्थियों को आंसर की का इंतजार था, जो कि अब खत्म होने वाला है। CLAT 2026 Answer Key Date आ गई है। आंसर की 10 दिसंबर को जारी की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद इन्हें CLAT 2026 Answer Key Official Website पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा।

CLAT 2026 Answer Key Official नोटिस के अनुसार, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 10 दिसंबर को शाम 5 बजे consortiumofnlus.ac.in पर जारी की जाएगी।

ऑब्जेक्शन सबमिशन पोर्टल 12 दिसंबर (शुक्रवार) को शाम 5 बजे अपने आप बंद हो जाएगा।

इस साल, कुल 92,344 कैंडिडेट्स ने एग्जाम के लिए अप्लाई किया था, जो पिछले साल से 17 परसेंट ज्यादा था। इनमें से, 75,009 कैंडिडेट्स ने अंडरग्रेजुएट (UG) प्रोग्राम के लिए रजिस्टर किया, जबकि 17,335 कैंडिडेट्स ने पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम के लिए अप्लाई किया। CLAT 2026 में PwD कैटेगरी के तहत 548 कैंडिडेट्स ने भी हिस्सा लिया। कुल मेल-फीमेल रेश्यो लगभग 0.72:1 है।

CLAT 2026 Answer Key Step to Check

CLAT 2026 Answer Key Pdf Free Download करने के लिए इन स्‍टेप्‍स को फॉलो करें

स्टेप 1. consortiumofnlus.ac.in पर अपने CLAT अकाउंट में लॉग इन करें और ‘सबमिट ऑब्जेक्शन’ पर क्लिक करेंगे।

स्टेप 2. ‘सबमिट ऑब्जेक्शन’ बटन पर क्लिक करेंगे।

स्टेप 3. क्वेश्चन बुकलेट सेट, ‘टाइप ऑफ ऑब्जेक्शन’, यानी ‘अबाउट द आंसर की’ या ‘अबाउट द क्वेश्चन’ चुनें, जैसा सही हो।

स्टेप 4. क्वेश्चन नंबर चुनें, अपनी ऑब्जेक्शन डिटेल्स डालें और ‘सबमिट ऑब्जेक्शन’ पर क्लिक करें।

स्टेप 5. जब आपके सभी ऑब्जेक्शन सबमिट हो जाएं, तो पेमेंट करने के लिए ‘मेक पेमेंट’ बटन पर क्लिक करें। हर ऑब्जेक्शन के लिए 1,000 रुपये की फीस देनी होगी।

इस परीक्षा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें 96.83 परसेंट अंडरग्रेजुएट एप्लीकेंट और 92.45 परसेंट पोस्टग्रेजुएट एप्लीकेंट ने टेस्ट दिया।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article