एजुकेशन

CLAT 2026: कब व किस साइट पर जारी होगा क्लैट परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें किस प्रोग्राम्स में मिलता है एडमिशन

CLAT 2026 Admit Card: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) के एडमिट कार्ड जल्द जारी होने वाले हैं। ए​क बार जारी होने के बाद इन्हें ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in से देखा व डाउनलोड ​किया जा सकेगा। जानें कब है परीक्षा और इसके माध्यम से कितने कॉलेजों में एडमिशन का ​बनता है रास्ता

CLAT 2026 Admit Card

क्लैट परीक्षा का एडमिट कार्ड

CLAT 2026 Admit Card Date: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) जल्द ही कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) के एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा में ज्यादा समय नहीं है। CLAT 2026 Exam में शामिल होने वाले छात्र लगातार इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं, कि CLAT 2026 का प्रवेश पत्र कब जारी होगा। बता दें, जिन उम्मीदवारों ने CLAT 2026 Exam Form भरा था, वे ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जानें किस साइट पर जारी होगा प्रवेश पत्र व इस परीक्षा के माध्यम से किन प्रोग्राम्स में मिल सकता है एडमिशन?

एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार consortiumofnlus.ac.in से CLAT 2026 Admit Card Download कर सकेंगे। एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल डालने होंगे।

CLAT 2026 Exam Date

  1. CLAT 2026 का आयोजन 7 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा।
  2. परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए रहेगा।
  3. परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

क्या है क्लैट परीक्षा, What is CLAT EXAM

यह पूरे भारत में 25 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ (NLUs) द्वारा ऑफर किए जाने वाले अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) लॉ प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एक नेशनल-लेवल एंट्रेंस टेस्ट है।

CLAT UG (अंडरग्रेजुएट) और CLAT PG (पोस्टग्रेजुएट) दोनों एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की विंडो 1 अगस्त, 2025 को खुली थी।

CLAT परीक्षा को कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज आयोजित करता है। इस परीक्षा से योग्य छात्रों को देश भर के 22 NLUs और दूसरे पार्टिसिपेटिंग इंस्टीट्यूशन्स के अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) लॉ प्रोग्राम्स में एडमिशन मिलता है।

UG CLAT 2026 Exam में 120 मल्टीपल-चॉइस सवाल (MCQs) होंगे, ये रहे सेक्शन:-

  • इंग्लिश लैंग्वेज, जनरल नॉलेज सहित करेंट अफेयर्स, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग, क्वांटिटेटिव टेक्नीक

PG CLAT 2026 Exam भी 120 मिनट के लिए होगा। पहले सेक्शन में 120 ऑब्जेक्टिव-टाइप सवाल होंगे, जिनमें से हर एक का 1 नंबर होगा। हर गलत जवाब के लिए 0.25 नंबर की नेगेटिव मार्किंग होगी। ये रहे सेक्शन:-

कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ, ज्यूरिस्प्रूडेंस, एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ, लॉ ऑफ कॉन्ट्रैक्ट, टॉर्ट्स, फैमिली लॉ, क्रिमिनल लॉ, प्रॉपर्टी लॉ, कंपनी लॉ, पब्लिक इंटरनेशनल लॉ, टैक्स लॉ, एनवायर्नमेंटल लॉ, और लेबर एंड इंडस्ट्रियल लॉ शामिल होंगे।

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह Author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article