CLAT Final Answer Key: क्लैट 2026 रिजल्ट की तारीख आ गई है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज 17 दिसंबर को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के नतीजे घोषित करेगा। जिन परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिए हैं और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वे परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://consortiumofnlus.ac.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं। 7 दिसंबर को देशभर में क्लैट यूजी और पीजी परीक्षा का आयोजन किया गया था। रिजल्ट के नतीजे 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक आने की संभावना है।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये जानकारी NLU लखनऊ के एक सीनियर मेंबर ने दी। जब रिजल्ट लाइव हो जाएगा तो उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करके CLAT 2026 स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
बताते चलें कि CLAT 2026 परीक्षा 7 दिसंबर को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ और दूसरे हिस्सा लेने वाले संस्थानों द्वारा दिए जाने वाले अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट लॉ कोर्स में एडमिशन के लिए हुई थी। इस साल लगभग 92,000 उम्मीदवारों ने एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्टर किया था। एग्जाम में लगभग 75,009 उम्मीदवार अंडरग्रेजुएट्स शामिल हुए, जबकि 17,335 उम्मीदवारों ने पोस्टग्रेजुएट टेस्ट दिया।
CLAT 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें ? How to check CLAT 2026 Result
- ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर मौजूद CLAT 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें
- लॉगिन डिटेल्स सबमिट करें
- CLAT 2026 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए सेव करें
- CLAT 2026 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, मिले हुए मार्क्स, ओवरऑल रैंक और कैटेगरी-वाइज रैंक जैसी जरूरी जानकारी दिखेगी।
