एजुकेशन

CLAT 2025 Registration: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए कब तक व कौन कर सकता है आवेदन

CLAT 2025 Registration: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 के लिए आवेदन चल रहे हैं, लेकिन ये विंडो कल यानी 22 अक्टूबर 2024 को बंद होने वाली है। इसलिए consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र जमा करें।

Image

क्लैट का फॉर्म कैसे भरें, क्लैट फॉर्म लास्ट डेट 2024 (Image - TNN)

CLAT 2025 Registration: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) कल यानी 22 अक्टूबर को अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) दोनों के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। हालांकि CLAT 2025 Registration के लिए डायरेक्ट लिंक यहां खबर में भी दिया गया है।

CLAT 2025 Registration Date

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 के लिए आवेदन चल रहे हैं, पहले CLAT 2025 Registration Last Date 15 अक्टूबर थी, फिर इसे बढ़ाकर 22 अक्टूबर कर दिया गया, उम्मीदवारों के पास आज से दो दिन का समय हैं क्योकि कल 22 को रात 11:59 बजे पंजीकरण विंडो बंद हो जाएगी।

CLAT 2025 Eligibility

यूजी कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10+2 या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 45% अंकों या इसके समकक्ष ग्रेड के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। मार्च/अप्रैल, 2025 में योग्यता परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

CLAT 2025 Eligibility in Hindi

पीजी कार्यक्रमों के लिए, जिन उम्मीदवारों के पास एलएलबी या समकक्ष डिग्री है और न्यूनतम 50% अंक या इसके समकक्ष ग्रेड है, वे आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, अप्रैल/मई 2025 में योग्यता परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।

CLAT 2025 How to Apply, क्लैट के लिए कैसे करें आवेदन

CLAT 2025 Apply Online के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • CLAT 2025 Registration Website consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • CLAT 2025 Registration Link पर क्लिक करें।
  • CLAT 2025 Registration Details भरें।
  • CLAT 2025 Registration Fees जमा करें।
  • CLAT 2025 Application Form भर जाए तो इसका प्रिंटआउट ले लें।

CLAT 2025 Registration Fees

उम्मीदवारों को यूजी और पीजी दोनों कार्यक्रमों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 4000 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/बीपीएल उम्मीदवारों को 3500 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article