Common Law Admission Test, CLAT 2023 Result जारी हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार consortiumofnlus.ac.in से या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट, CLAT 2023 का रिजल्ट घोषित होने की पहले से ही खबर चल रही थी! उम्मीदवार जो CLAT 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट -consortiumofnlus.ac.in पर अपना CLAT स्कोर चेक कर सकते हैं। एनएलयू के कंसोर्टियम ने आज 23 दिसंबर, 2022 को सीएलएटी 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीकों से CLAT 2023 Result चेक कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, CLAT 2023 रिजल्ट के लिए सुबह 11:30 बजे से प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने थी। हालांकि, NLU के कंसोर्टियम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को दोपहर 12:30 बजे तक के लिए टाल दिया है। फिलहाल अब CLAT 2023 Result Online Link एक्टिव हो चुका है।
How to check CLAT 2023 Result –क्लैट 2023 रिजल्ट - कैसे चेक करें
- उम्मीदवार सबसे पहले धिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर दिए गए CLAT 2023 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
- अपना CLAT 2023 परीक्षा रोल नंबर, जन्मतिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें और रिजल्ट देखें।
- इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।
जारी हो चुकी है CLAT 2023 के लिए आंसर की
CLAT 2023 फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही जारी की जा चुकी है। CLAT 2023 परीक्षा के लिए अंतिम उत्तर कुंजी 22 दिसंबर, 2022 को राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ द्वारा उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों के आधार पर जारी की गई थी।
18 दिसंबर को हुई थी परीक्षा
CLAT 2023 परीक्षा 18 दिसंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। जो छात्र यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू दिल्ली को छोड़कर) की विभिन्न शाखाओं में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे सीएलएटी 2023 परीक्षा में शामिल हुए थे।
