एजुकेशन

CISF ASI HC Recruitment 2022: CISF ने जारी किया स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

CISF ASI HC Recruitment 2022 Notification: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने एएसआई स्टेनोग्राफर और हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए प्रवेश पत्र cisfrectt.cisf.gov.in पर जारी कर दिया है।

Image

सीआईएसएफ एएसआई एचसी भर्ती 2022

CISF ASI HC Recruitment 2022 Notification PDF: स्टेनोग्राफर और हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एएसआई स्टेनोग्राफर और हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए होने वाली स्किल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक साइट cisfrectt.cisf.gov.in के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों ने अक्टूबर 2023 में आयोजित लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की थी, केवल वे आगामी कौशल के लिए अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 540 रिक्तियों को भरना है।

इन पदों में सहायक उप-निरीक्षक स्टेनोग्राफर के 122 पद और हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के 418 पद शामिल हैं।

इसी महीने आए थे लिखित परीक्षा के नतीजे

इससे पहले जनवरी में सीआईएसएफ ने लिखित परीक्षा के नतीजे जारी किए थे। अब चयन प्रक्रिया का अगला दौर है कौशन परीक्षा, इसी के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

उम्मीदवारों को सीआईएसएफ के वेब पोर्टल पर अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन भरना होगा।

एक नजर शैक्षणिक योग्यता पर

स्टेनोग्राफर या हेड कांस्टेबल दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों को 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने की आवश्यकता होती है। एएसआई स्टेनोग्राफर आवेदकों के पास 10 मिनट के लिए 80 WPM की टाइपिंग स्पीड चाहिए, कंप्यूटर पर 50 मिनट (अंग्रेजी) या 65 मिनट (हिंदी) में ट्रांसक्रिप्शन कैपेसिटी भी होनी चाहिए। हेड कांस्टेबल उम्मीदवारों के पास अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की कंप्यूटर टाइपिंग गति होनी चाहिए। ऊंचाई की आवश्यकताएं पुरुषों के लिए 165 सेमी और महिलाओं के लिए 155 सेमी हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article