CISCE ICSE 10th, ISC 12th Result 2024 Date and Time: सीआईएससीई 10वीं व 12वीं परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट हैं। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से ICSE 10वीं और ISC 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 6 मई को जारी कर दिया जाएगा। सीआईएससीई 10वीं व 12वीं रिजल्ट (CISCE 10th 12th Result 2024) की घोषणा सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और cisceresults.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
ICSE, ISC Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स
सीआईएससीई की ओर से 10वीं परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 28 मार्च तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा में लगभग 2.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट कल एक साथ जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। जबकि, 12वीं में पास होने के लिए 35 प्रतिशत अंक होना चाहिए।
How to download CISCE 10th 12th Result 2024
- सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
CISCE 10th 12th Result 2024: रीचेकिंग के लिए 6 मई से करें अप्लाई
सीआईएससीई 10वीं व 12वीं परीक्षा में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट स्टूडेंट्स रीचेकिंग के लिए भी अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स 6 मई से 10 मई 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। ध्यान रहे कि रीचेकिंग के लिए प्रत्येक स्टूडेंट को प्रत्येक विषय के 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
