CISCE Result 2023, CISCE ICSE 10th Result 2023, ISC 12th Result 2023 Date: आईसीएसई परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से ICSE यानी कक्षा 10वीं और ISC यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और cisceresults.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। वहीं, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।
CISCE Result 2023 Date: वायरल नोटिस का सच
सीआईएससीई 10वीं व 12वीं रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर एक नोटिस खूब वायरल हो रहा है। जिसके अनुासर रिजल्ट की घोषणा आज 13 मई को दोपहर 3 बजे की जाएगी। बता दें कि यह नोटिस पूरी तरह से फर्जी है। बोर्ड ने अभी तक CISCE ICSE and ISC Result 2023 के समय और तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
CISCE 10th 12th Result 2023: कब जारी होगा रिजल्ट
सीआईएससीई की ओर से ICSE कक्षा 10 परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 29 मार्च तक किया गया था। वहीं, ISC 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 31 मार्च तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10वीं व 12वीं नतीजों की घोषणा अगले सप्ताह कर दी जाएगी। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download CISCE ICSE ISC Marksheet 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
- फिर 10वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएसई एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं, आईएससी एग्जाम में पास होने के लिए 35 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, दो से अधिक विषयों में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। ध्यान रहे कि अगर इस परीक्षा में स्टूडेंट्स पासिंग मार्क्स नहीं हासिल कर पाए तो उन्हें फेल घोषित कर दिया जाएगा।
