एजुकेशन

ISC, ICSE Board Pass Percentage 2024: आईसीएसई बोर्ड 10वीं में 99.47 और 12वीं में 98.19 फीसदी छात्र पास, देखें जोन वाइज रिजल्ट

CISCE ICSE Board 10th 12th Toppers List and Pass Percentage 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की तरफ से कक्षा 10वीं यानी ICSE Board और कक्षा 12वीं यानी ISC Board का रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट - cisce.org या results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल आईसीएसई बोर्ड 10वीं में 99.47 और 12वीं में 98.19 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

Image

ICSE ISC Board Result 2024 Declared

Photo : iStock

CISCE ICSE Board 10th 12th Toppers List and Pass Percentage 2024: आईसीएसई बोर्ड यानी 10वीं और आईएससी बोर्ड यानी 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की तरफ से कक्षा 10वीं यानी ICSE Board और कक्षा 12वीं यानी ISC Board रिजल्ट के साथ-साथ जोन वाइज रिजल्ट जारी हुआ है। इस बार ISC में साउथ जोन का रिजल्ट सबसे शानदार रहा है। साउथ जोन में कुल 99.53 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस साल ICSE Board और ISC Board की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- cisce.org या results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

आईसीएसई बोर्ड और आईएससी बोर्ड के रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट नहीं जारी की गई है। इस साल ICSE Board 10th में 99.47 छात्रों को सफलता हासिल हुई है। वहीं, कक्षा 12वीं यानी ISC Board में 98.19 फीसदी छात्र पास हुए हैं। परीक्षार्थी नीचे जोन वाइज पास प्रतिशत चेक कर सकते हैं। साथ ही मार्कशीट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

ICSE, ISC Result 2024 ऐसे करें चेक

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- results.cisce.org पर जाएं।
  2. वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Check CISCE ISC Board Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  4. अगले पेज पर रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें।
  5. लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

ICSE Board Zone Wise Result 2024

जोनपास होने वाले छात्रों की संख्यापास प्रतिशत
नॉर्थ जोन81,909 छात्र पास98.01%
ईस्ट जोन74,790 छात्र पास99.24%
वेस्ट जोन33,590 छात्र पास99.91%
साउथ जोन51,257 छात्र पास99.88%
फॉरेन782 छात्र पास93.54%

ISC Board Zone Wise Pass Percentage 2024

जोनपास होने वाले छात्रों की संख्यापास प्रतिशत
नॉर्थ जोन45,993 छात्र पास98.01%
ईस्ट जोन35,718 छात्र पास97.84%
वेस्ट जोन6,451 छात्र पास99.32%
साउथ जोन9,549 छात्र पास99.53%
फॉरेन377 छात्र पास99.47%

ICSE Board 10th Toppers पिछले साल के टॉपर्स

रुशिल कुमार-- 99.8 प्रतिशत

अन्नया कार्तिक-- 99.8 प्रतिशत

श्रेया उपाध्याय-- 99.8 प्रतिशत

अद्वय सरदेसाई-- 99.8 प्रतिशत

यश मनीष बशेइन-- 99.8 प्रतिशत

तनय सुशील शाह-- 99.8 प्रतिशत

हिया सांघवी-- 99.8 प्रतिशत

अविशी सिंह-- 99.8 प्रतिशत

संबित मुखोपाध्याय-- 99.8 प्रतिशत

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article