एजुकेशन

CISCE Exams Cancelled in UAE: मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष का साया; यूएई में रद्द हुईं ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाएं

CISCE Exams Cancelled in UAE: मिडिल ईस्ट देशों में बढ़ते हुए संघर्ष के कारण CISCE ने संयुक्त अरब अमीरात में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। 16 मार्च से 6 अप्रैल तक होने वाली परीक्षाएं अब रद्द कर दी गई है। यह फैसला बोर्ड द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Image

CISCE Exams Cancelled in UAE

CISCE Exams Cancelled in UAE: मिडिल ईस्ट देशों में बढ़ते हुए संघर्ष को देखते हुए काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने क्षेत्रीय तनाव से जुड़ी चिंताओं और सुरक्षा के लिहाज से संयुक्त अरब अमीरात में कक्षा 10वीं यानी ICSE और 12वीं यानी ISC की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। CISCE के इस फैसले का प्रभाव इस बोर्ड से संबंधित UAE में पढ़ने वाले छात्रों पर देखने को मिलेगा। लेकिन इस पर CISCE ने कहा है कि यह फैसला सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। स्थिति की समीक्षा और स्थानीय अधिकारियों से परीक्षा के संबंध में चर्चा करने के बाद बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

किन अधिकारियों से चर्चा के बाद लिया गया परीक्षा रद्द करने का फैसला

जानकारी के अनुसार, CISCE द्वारा स्कूलों को भेजे गए नोटिस के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला परिषद द्वारा दुबई के शिक्षा नियामक, ज्ञान एवं मानव विकास प्राधिकरण और दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास से चर्चा करने और संघर्ष की स्थिति को देखते हुए लिया गया है।

कब होने वाली थी ICSE और ISC की परीक्षाएं

CISCE द्वारा संयुक्त अरब अमीरात में ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) की परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 6 अप्रैल 2026 के बीच होने वाली परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। बता दें कि पहले भी स्थिति को देखते हुए CISCE ने नोटिस जारी किया था और उसमें यूएई में 2 मार्च से 14 मार्च तक होने वाली सभी बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया था। स्थिति में किसी प्रकार का सुधार न आने पर संघर्ष के जारी रहने पर सुरक्षा कदम उठाया गया है और अब 6 अप्रैल तक होने वाली सभी परीक्षाओं को रद्द किया गया है।

परीक्षा को लेकर जल्द जारी किए जाएंगे निर्देश

CISCE ने भारतीय स्कूलों के छात्रों और अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि बोर्ड द्वारा जल्द ही परीक्षाओं को लेकर निर्देश जारी किए जाएंगे। लेकिन इससे पहले CISCE द्वारा स्थिति की समीक्षा की जाएगी और अन्य अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की जाएगी। उसके आधार पर फैसला लेते हुए निर्णय लिया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article