CHSE Odisha 12th Result 2023, Odisha Board 12th Arts Result 2023 Date and Time: ओडिशा बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा की ओर से 12वीं आर्ट्स परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 8 जून को जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Odisha Board 12th Result 2023: कब हुई 12वीं आर्ट्स परीक्षा
ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 5 अप्रैल तक किया गया था। वहीं, 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा 1 मार्च से 4 अप्रैल तक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा में लगभग 3.5 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। जिसमें आर्ट्स स्ट्रीम में 2,19,110, साइंस स्ट्रीम में 92250 और कॉमर्स में 24,082 स्टू़डेंट्स शामिल हुए थे।
CHSE Odisha 12th Arts Result 2023: कब मिलेगी मार्कशीट
ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स परीक्षा का रिजल्ट 31 मई को ही जारी कर दिया गया था। वहीं, बोर्ड की ओर से 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कल जारी कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी।
How to download CHSE Odisha 12th Arts Result 2023
- ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 12वीं आर्ट्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस का कुल पास प्रतिशत 89.93% दर्ज किया गया था। वहीं, 12वीं कॉमर्स में 81.12% स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। आर्ट्स का पास प्रतिशत भी 85% से अधिक रहने की संभावना है। ओडिशा बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
