एजुकेशन

Children's Day Poster and Drawing: बाल दिवस पर मिलेगा पहला इनाम, बनाएं ऐसे शानदार पोस्टर, देखें बेस्ट चिल्ड्रेन्स डे ड्रॉइंग आइडियाज

Best Handmade Poster for Children's Day 2024: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन यानी 14 नवंबर को हर साल बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे ऐसे में उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप सेलिब्रेट किया जाता है। इस मौके पर स्कूलों में कई तरह की प्रतियोगिताएं होती हैं। ऐसे में इन प्रतियोगिता में बेस्ट पोस्टर या ड्रॉइंग बनाकर स्कूल में छा सकते हैं। बेस्ट चिल्ड्रेन्स डे ड्रॉइंग आइडियाज यहां देख सकते हैं।

Image

चिल्ड्रेन्स डे ड्रॉइंग

Photo : iStock

Best Handmade Poster for Children's Day 2024: बाल दिवस के मौके पर होने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं में बेस्ट पोस्टर या ड्रॉइंग बनाकर स्कूल में छा सकते हैं। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे ऐसे में उनके जन्मदिन यानी 14 नवंबर को बाल दिवस (Why we Celebrate Children's Day on 14th November) के रूप मनाया जाता है। इस मौके पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए बेस्ट चिल्ड्रेन्स डे ड्रॉइंग और पोस्टर आइडियाज यहां देख सकते हैं।

Children's Day Poster Ideas: चिल्ड्रेन डे पोस्ट आइडिया

चिल्ड्रेन्स डे के मौके पर पर पूरे स्कूल में नाम करना है तो बेस्ट पोस्टर बना सकते हैं। शानदार पोस्टर बनाना है, तो नीचे दिए सिंपल और सुंदर लुक वाला पोस्टर देख सकते हैं। छात्र कलर पेंसिल, इंक और पेन की मदद से भी ऐसा पोस्टर बना सकते हैं। इस पोस्टर में बड़ा सा Happy Children's Day लिखकर भी इसकी खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

Childrens Day Painting

चिल्ड्रेंस डे पोस्टर

Children's Day Drawing Ideas: चिल्ड्रेन डे पर बेस्ट ड्रॉइंग

14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता यानी Drawing Competition भी होता है। इस मौके पर बेस्ट ड्रॉइंग बनाने वालों को इनाम भी मिलता है। चिल्ड्रेन डे के लिए नीचे दिए ड्रॉइंग को देखकर आइडिया ले सकते हैं। बड़ा सा Happy Children's Day लिखकर नीचे बच्चों का चेहरा और खिलौनों की ड्रॉइंग बना सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग पेंसिल कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Childrens Day Poster

चिल्ड्रेंस डे पोस्टर

Children's Day Handmade Craft: हाथ से बना हुआ क्राफ्ट

बाल दिवस के मौके पर छात्र हाथ से बना हुआ क्राफ्ट बनाकर अलग पहचान बना सकते हैं। इसके लिए ऊपर दिए तस्वीर को ध्यान से देखिए। पहले एक सादे पेपर पर हाथ पकड़े हुए बच्चों की कलरफुल ड्रॉइंग बना लें। इस ड्रॉइंग को अच्छे से बॉर्डर साइड से काट लें। आपका क्राफ्ट तैयार हो जाएगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article