GPChhattisgarh PCS Merit List 2025 Released: छत्तीसगढ़ पीसीएस की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Chhattisgarh PCS Merit List 2025) खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने पीसीएस 2024 की मेरिट लिस्ट जारी कर (Chhattisgarh PCS Merit List) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। यहां इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी 643 उम्मीदवारों के नाम, डेट ऑफ बर्थ, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू में प्राप्तांक और स्कोर दिया हुआ है।
जारी मेरिट लिस्ट के मुताबिक देवेश कुमार साहू ने 773.5 अकों के साथ राज्य में टॉप किया है। वहीं स्वप्निल वर्मा ने 769.5 अंकों के साथ अपना परचम लहराया है। इसके अलावा यशवंत कुमार देवांगन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। यहां टॉप 10 में 2 लड़कियां शामिल। इस बार 17 सेवाओं के लिए 246 पदों पर भर्ती की गई
Chhattisgarh PCS Merit List 2025: यह सिर्फ मेरिट लिस्ट है
ध्यान रहे आयोग ने यह साफ कर दिया है कि उपर्युक्त मेरिट सूची अभ्यर्थियों द्वारा लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के प्राप्तांकों के योग के आधार पर तैयार की गई है। यह चयन सूची नहूं है। जिन अभ्यर्थियों को राज्य सेवा परीक्षा 2024 के प्रत्येक प्रश्न पत्र में 33 प्रतिशत अथवा अधिक अंक प्राप्त हुए हैं केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को अनारक्षित पदों के आवंटन हेतु चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। आरक्षित वर्ह के ऐसे अभ्यर्थियों जिन्हें राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के प्त्येक प्रश्न पत्र में प्राप्तांक 23 प्रतिशत अथवा अधिक है एवं 33 प्रतिशत से कम को केवल संबंधित आरक्षित पदों के आवंटन हेतु चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Chhattisgarh PCS Merit List 2025
CGPSC Chhattisgarh PCS Merit List 2025 Download: ऐसे डाउलोड करें मेरिट लिस्ट
- psc.cg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Detailed Merit List-State Wise Exam 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
छत्तीसगढ़ पीसीएस मेरिट लिस्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
