CGBSE Chhattisgarh Board 10th 12th Admit Card 2025 Released: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (Chhattisgarh Board 10th Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (Chhattisgarh Board 12th Admit Card) सकते हैं। यहां आपको अपना नाम, रोल नंबर और पिता का नाम दर्ज करना होगा।
Chhattisgarh Board Admit Card 2025: कब होगी परीक्षा
बता दें छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा मार्च में निर्धारित है। सीजीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च 2025 के बीच निर्धारित हैं। जबकि हाईस्कूल की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च 2025 के बीच होगी। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक होगी। एग्जाम के लिए कुल 3 घंटे 15 मिनट तक का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
CGBSE Class 10th 12th Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले cgbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CGBSE Chhattisgarh Board 10th 12th Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर या नाम और पिता का नाम दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Chhattisgarh Board 10th Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- छात्र का नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- रोल नंबर
- स्कूल का नाम
- स्कूल कोड
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, पिता का नाम या किसी अन्य प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड को सूचित करें। तुरंत इसमें सुधार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
