एजुकेशन

CGBSE 10th 12th Supplementary Result 2025: जारी हुआ छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं स्पलीमेंट्री रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

CGBSE 10th 12th Supplementary Result 2025 declared at cgbse.nic.in: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CGBSE 10th 12th Supplementary Result 2025 (Photo Credit: Canva)

CGBSE 10th 12th Supplementary Result 2025 declared at cgbse.nic.in: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी छत्तीसगढ़ बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तसीगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई से 16 जुलाई 2025 के बीच किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बज से दोपहर 1:15 बजे तक हुई थी। वहीं, अब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download CGBSE Supplementary Result 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Chhattisgarh Board Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 7 मई को जारी किया गया था। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article