एजुकेशन

OSM पर उठे सवालों के बीच CBSE 12वीं के छात्रों को मिलेगी कॉपी देखने और पुनर्मूल्यांकन की सुविधा, रीचेकिंग की फीस 25 रुपये

CBSE Re-evaluation and Re-Checking- Central Board of Secondary Education ने 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए Revaluation प्रक्रिया सस्ती कर दी है। अब छात्र सिर्फ 100 रुपये देकर अपनी स्कैन की हुई Answer Sheet देख सकेंगे, जबकि पहले इसके लिए 700 रुपये देने पड़ते थे। किसी सवाल की दोबारा जांच कराने के लिए प्रति प्रश्न 25 रुपये शुल्क रखा गया है।

Image

CBSE Result controversy

CBSE Re-evaluation and Re-Checking: इस साल Central Board of Secondary Education के 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच कई सवाल उठे। कम अंक आने और पास प्रतिशत में गिरावट के बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चा तेज हो गई कि डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली की वजह से छात्रों के नंबर प्रभावित हुए हैं। अब CBSE ने सामने आकर पूरी प्रक्रिया पर सफाई दी है और छात्रों को पुनर्मूल्यांकन का अवसर भी दिया है।

सस्ती हुई रीइवैल्युशन प्रक्रिया

Central Board of Secondary Education ने 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए Revaluation प्रक्रिया सस्ती कर दी है। अब छात्र सिर्फ 100 रुपये देकर अपनी स्कैन की हुई Answer Sheet देख सकेंगे, जबकि पहले इसके लिए 700 रुपये देने पड़ते थे। किसी सवाल की दोबारा जांच कराने के लिए प्रति प्रश्न 25 रुपये शुल्क रखा गया है। CBSE का कहना है कि छात्र खुद Step-to-Step Marking देख सकेंगे और अगर नंबर बढ़ते हैं तो फीस भी वापस कर दी

शिक्षा मंत्रालय और CBSE अधिकारियों के अनुसार, ऑन स्क्रीन मार्किंग कोई नई व्यवस्था नहीं है। बोर्ड ने इसकी शुरुआत वर्ष 2014 में की थी, हालांकि इसे पूरी तरह लागू करने में समय लगा क्योंकि उस वक्त कुछ टेक्निकल समस्या थी। अधिकारियों ने बताया कि दुनिया के कई बड़े बोर्ड और संस्थान, यहां तक कि कैंब्रिज जैसे अंतरराष्ट्रीय बोर्ड भी डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली का इस्तेमाल करते हैं।

इस साल कितनी कॉपियां हुईं चेक ?

CBSE के मुताबिक इस बार लगभग 98 लाख 66 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच डिजिटल माध्यम से की गई। उत्तर पुस्तिकाओं को पहले स्कैन किया गया और फिर सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर परीक्षकों को भेजा गया। बोर्ड का कहना है कि इस प्रक्रिया में तीन स्तर की सुरक्षा रखी गई ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो।

बोर्ड अधिकारियों ने यह भी स्वीकार किया कि लगभग 13 हजार कॉपियों में हल्की स्याही या स्कैनिंग से जुड़ी दिक्कत सामने आई थी। ऐसी सभी कॉपियों को अलग कर दोबारा मैनुअल तरीके से जांच के लिए भेजा गया ताकि किसी छात्र के साथ अन्याय न हो।

“टोटलिंग की गलतियां खत्म हुईं”

CBSE ने कहा कि ऑन स्क्रीन मार्किंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि टोटलिंग और नंबर जोड़ने में होने वाली मानवीय गलतियां लगभग खत्म हो जाती हैं। डिजिटल सिस्टम के जरिए स्टेप-बाय-स्टेप मार्किंग रिकॉर्ड रहती है, जिससे पारदर्शिता बढ़ती है।

बोर्ड के अनुसार OSM की वजह से मूल्यांकन प्रक्रिया में लचीलापन भी आया है। अब कॉपियों की जांच केवल क्षेत्रीय कार्यालयों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से परीक्षक डिजिटल माध्यम से मूल्यांकन कर सकते हैं।

छात्रों को मिलेगा कॉपी देखने का मौका

CBSE ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी छात्र को अपने अंकों को लेकर संदेह है, तो वह अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी देख सकता है। इसके लिए छात्रों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। बोर्ड के अनुसार छात्र उत्तर पुस्तिका देखने, अंक सत्यापन कराने और विशेष प्रश्नों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

'पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट प्रक्रिया'

बोर्ड ने कहा कि वह चाहता है कि किसी भी छात्र को यह महसूस न हो कि उसके लिखे उत्तरों के साथ अन्याय हुआ है। इसी उद्देश्य से पुनर्मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है।

CBSE 12वीं के रिजल्ट्स के बाद बोर्ड ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए Revaluation प्रक्रिया को और आसान और सस्ता बना दिया है। अब छात्र सिर्फ 100 रुपये देकर अपनी स्कैन की हुई Answer Sheet देख सकेंगे, जबकि पहले इसके लिए 700 रुपये तक शुल्क देना पड़ता था। इसके अलावा अगर कोई छात्र किसी विशेष सवाल की दोबारा जांच कराना चाहता है, तो उसे प्रति प्रश्न केवल 25 रुपये देने होंगे। बोर्ड का कहना है कि जब छात्रों के पास उनकी Answer Sheet पहुंचेगी, तब वे खुद देख सकेंगे कि किस तरह Step-to-Step Marking की गई है और नंबर किस आधार पर दिए गए हैं। खास बात यह है कि अगर Rechecking या Verification के बाद छात्रों के अंक बढ़ते हैं, तो उनसे ली गई राशि भी वापस कर दी जाएगी।

कब से शुरू होगी प्रक्रिया ?

CBSE के अनुसार 19 मई से छात्र अपनी स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 26 मई से 29 मई तक अंक सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की सुविधा मिलेगी। बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि जब छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका देखेंगे तो उन्हें खुद समझ आएगा कि किस प्रकार स्टेप-बाय-स्टेप मार्किंग की गई है और अंक किस आधार पर दिए गए हैं।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article