CBSE On Screen Marking System Press Confrence: सीबीएसई के OSM (ऑन-स्क्रीन मार्किंग) विवाद और 12वीं के रिजल्ट को लेकर आज दो अहम प्रेस ब्रीफिंग हो रही हैं। पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 11 बजे Central Board of Secondary Education के द्वारका स्थित मुख्यालय में होगी, जबकि दूसरी दोपहर 12:30 बजे Ministry of Education में होगी, जिसमें शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार मीडिया को संबोधित करेंगे। इन बैठकों में OSM सिस्टम, कॉपियों की जांच प्रक्रिया, कम नंबरों को लेकर छात्रों की शिकायतें और CBSE से जुड़े मौजूदा विवादों पर सफाई और जानकारी दिए जाने की संभावना है।
CBSE New Marking System : ओएसएम के चलते आए कम मार्क्स - छात्र
बता दें सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट आने के बाद कई छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि इस बार कॉपियों की जांच में नई डिजिटल प्रणाली ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) की वजह से उन्हें उम्मीद से कम नंबर मिले हैं। छात्रों का कहना है कि उन्होंने अच्छे पेपर किए थे और 90-95% तक की उम्मीद थी, लेकिन रिजल्ट काफी कम आया। सोशल मीडिया पर भी कई स्टूडेंट्स ने अपनी मार्कशीट शेयर कर नाराजगी जताई।
CBSE On Screen Marking System : 98 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग
दरअसल, इस साल CBSE ने 12th बोर्ड कॉपियों की डिजिटल जांच शुरू की, जिसमें लगभग 98 लाख उत्तर पुस्तिकाएं कंप्यूटर स्क्रीन पर चेक की गई। बोर्ड का कहना है कि इससे पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ेगी, लेकिन कुछ परीक्षकों ने तकनीकी दिक्कतों की बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कई बार सिस्टम में दिए गए नंबर सही तरीके से दर्ज नहीं हो रहे थे। इसी बीच 12वीं का पास प्रतिशत भी पिछले साल 88.39% से घटकर 85.20% हो गया और कंपार्टमेंट वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है, जिससे छात्रों और अभिभावकों की चिंता और बढ़ गई है।
