एजुकेशन

CBSE Date Sheet 2026: सीबीएसई ने जारी ​की 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, 17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE Date Sheet 2026 Pdf Download: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की अस्थाई डेटशीट जारी कर दी है, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के साथ खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी CBSE Date Sheet 2026 Pdf Download कर सकते हैं।

Image

सीबीएसई ने जारी की 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट (image - istock)

CBSE Date Sheet 2026 Class 10 12 Pdf Download: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 24 सितंबर को कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की अस्थाई डेटशीट जारी कर दी है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के साथ खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी CBSE Date Sheet 2026 Pdf Download कर सकते हैं। बता दें, ये आधिकारिक खबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के माध्यम से दिया गया है, जिसका लिंक इस खबर में है।

आधिकारिक पीडीएफ में लिखा है:

आपको सूचित किया जाता है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 17 फरवरी 2026 से 15 जुलाई 2026 तक की अवधि के दौरान निम्नलिखित बोर्ड परीक्षाए आयोजित करेगा:

1. कक्षा 10 और 12 के लिए मुख्य परीक्षाएं — Main Examinations for Classes X and XII

2. खेल छात्रों के लिए परीक्षाएं - कक्षा 12 — Examinations for Sports Students - Class XII

3. द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं - कक्षा 12 — Second Board Examinations - Class X

4. सप्लीमेंट्री परीक्षाएं - कक्षा 12 — Supplementary Examinations - Class XIІI

शामिल हो सकते हैं 45 लाख छात्र

2026 में, भारत और विदेशों के 26 देशों से कक्षा 10 और 12 में 204 विषयों में लगभग 45 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षाओं के आयोजन के साथ-साथ, समय पर परिणाम घोषित करने के लिए कई अन्य गतिविधियां जैसे प्रायोगिक परीक्षाएं, मूल्यांकन और परिणाम-पश्चात प्रक्रियाएं भी संचालित की जाएंगी।

सभी हितधारकों द्वारा प्रभावी योजना बनाने और ज़िम्मेदारियों के निष्पादन को सुगम बनाने के लिए, सीबीएसई ने वर्ष 2025 के लिए कक्षा 9 और 11 के पंजीकरण आंकड़ों के आधार पर, निम्नलिखित परीक्षाओं के लिए संभावित तिथि पत्र जारी करने का निर्णय लिया है:

  • मुख्य परीक्षाएं - कक्षा 10
  • मुख्य परीक्षाएं - कक्षा 12
  • द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं - कक्षा 10

इस पहल से निम्नलिखित लाभ मिलने की उम्मीद है:

छात्र अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए संरचित अध्ययन योजनाएं तैयार कर सकते हैं। स्कूल अपनी शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों को एक साथ ला सकते हैं, जिसमें परीक्षा और मूल्यांकन कार्यों के लिए शिक्षकों की तैनाती भी शामिल है। शिक्षक छुट्टियों सहित अपने व्यक्तिगत कार्यक्रमों की योजना अधिक स्पष्टता से बना सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article