एजुकेशन

CBSE Date Sheet 2024: जारी हुई सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेट शीट, देखें कब से शुरू हो रही परीक्षा

CBSE Date Sheet 2024 PDF Download: सीबीएसई डेट शीट 2024 जारी कर दी गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी किया है, छात्र यहां से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा तिथि चेक कर सकते हैं।

Image

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेट शीट

Central Board of Secondary Education (CBSE) Date Sheet 2024 जारी कर दी गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी किया है। सीबीएसई ने 1 जनवरी, 2024 से कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए नामांकन किया है वे cbse.gov.in के अलावा यहां दी गई टेबल से भी डेटशीट चेक कर सकते हैं।

सीबीएसई डेट शीट 2024 का इंतजार खत्म हुआ। सबसे पहले प्रैक्टिकल परीक्षा (CBSE Date Sheet Class 10) का आयोजन किया जाता है, इसलिए अभी प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए डेटशीट जारी की गई है, जल्द ही लिखित परीक्षा के लिए भी डेट शीट जारी की जा सकती है। इस तरह के सबसे तेज अपडेट के लिए इस पेज पर विजिट करना न भूलें।

30 अंकों की होगी परीक्षा - CBSE Board Exam 2024 Marks

बोर्ड के उपनियमों/योजना के अनुसार, छात्रों को निर्धारित कार्यक्रम के भीतर अपनी निर्दिष्ट परियोजनाएं, असाइनमेंट और अन्य आंतरिक मूल्यांकन परियोजनाएं जमा करनी होती हैं। अपडेट के अनुसार, स्कूलों ने छात्रों को प्रैक्टिकल सबमिशन के लिए समय सीमा देना शुरू कर दिया है। सीबीएसई 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए 30 अंकों की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करता है।

यह भी ध्यान दें, प्रैक्टिकल के अंक अलग-अलग विषयों में अलग-अलग होते हैं। सीबीएसई ने पहले शीतकालीन स्कूलों (Winter Bound Schools) के लिए व्यावहारिक परीक्षा की तारीखें अधिसूचित की थीं। बोर्ड द्वारा जारी डेट शीट के अनुसार, शीतकालीन स्कूलों के लिए सीबीएसई कक्षा 10, 12 की व्यावहारिक परीक्षा 2024 14 नवंबर, 2023 से शुरू होगी और 14 दिसंबर, 2023 तक जारी रहेगी।

ध्यान रहे अभी परीक्षा शुरू होने की तारीख बताई गई है, लेकिन डिटेल में डेटशीट (CBSE Date Sheet Class 12) नहीं आई है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article