एजुकेशन

CTET Result 2023 Date: जारी होने जा रहा सीटीईटी एग्जाम का रिजल्ट, ctet.nic.in पर रखें नजर

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 19, 2023, 11:57 AM IST

CTET Result 2023, CTET Result 2023 Date and Time: सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा।

Image

CTET Result 2022

Photo : iStock

CTET Result 2023, CTET December Result at ctet.nic.in: सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी (CTET) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी करेगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

CTET Exam Date 2023: ऑनलाइन मोड में हुई परीक्षा

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। वहींं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 14 फरवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 17 फरवरी तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इस उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

CTET Result Date 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि सीटीईटी परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।

How to download CBSE CTET Result 2023

  • आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • फिर सीटीईटी दिसंबर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी सीटीईटी रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Exam 2023: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। सीटीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के योग्य होते हैं। बता दें कि सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी भी अब लाइफटाइम के लिए कर दी गई है। लेटेस्ट अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article