LIVE

जानें कब तक जारी होगा CTET परिणाम 2023, यहां है अपडेट

 जानें कब तक जारी होगा CTET परिणाम 2023, यहां है अपडेट

जानें कब तक जारी होगा CTET परिणाम 2023, यहां है अपडेट

CTET Result 2023 Date and Time, Sarkari Result 2023 LIVE Updates: सीटीईटी यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट आया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी होगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

सीटीईटी परीक्षा (CTET Exam) का आयोजन 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक किया गया। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी। वहींं, इस परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी (CTET Answer Key 2023) 14 फरवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 17 फरवरी तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की (CTET Final Answer Key 2023) जारी की जाएगी।

CTET Result 2023 Date: जारी होने जा रहा सीटीईटी एग्जाम का रिजल्ट, ctet.nic.in पर रखें नजर

इस साल सीटीईटी परीक्षा में लगभग 32.45 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का रिजल्ट (CBSE CTET Result 2023) फरवरी के आखिरी सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

सीटीईटी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी सरकारी स्कूलो में शिक्षक पदों पर भर्ती के योग्य माने जाते हैं। बता दें कि सीटीईटी परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस लाइल ब्लॉग के साथ बने रहें।

FEB 20, 2023 09:21 IST

CBSE CTET Result Live - CTET परिणाम 2023

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नियत समय में CTET परिणाम 2023 जारी करेगा। सीबीएसई सीटीईटी परिणाम घोषित किया जाएगा और सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा।
FEB 19, 2023 21:31 IST

CBSE CTET Result 2023: कब बंद हुई थी आपत्ति की विंडो?

सीबीएसई सीटीईटी आंसर की 14 फरवरी को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो 17 फरवरी, 2023 को बंद हुई थी। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक साइट के माध्यम से अपना संबंधित परिणाम देख सकेंगे।
FEB 19, 2023 20:52 IST

CBSE CTET Result 2023: सीटेट परीक्षा की डेट्स

सीटीईटी के रिजल्ट कब घोषित होंगे, इस बारे में सीबीएसई ने कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है। CTET परीक्षा 28 दिसंबर से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी।
FEB 19, 2023 19:19 IST

CBSE CTET Result 2023: फरवरी अंत तक सीटीईटी रिजल्ट

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी के परिणाम फरवरी के अंत तक जारी होने की उम्मीद है, जबकि कुछ लोग इसके मार्च 2023 में जारी होने का अनुमान लगा रहे हैं।
FEB 19, 2023 18:17 IST

CBSE CTET Result 2023: इस वेबसाइट से देखें सीटीईटी रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड तय समय में CTET के परिणाम 2023 जारी करेगा। सीबीएसई सीटीईटी परिणाम घोषित किया जाएगा और यह सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होंगे।
FEB 19, 2023 17:06 IST

CBSE CTET Result 2023: कैसे चेक करें सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट

सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।होम पेज पर उपलब्ध सीटीईटी रिजल्ट 2023 लिंक को क्लिक करें।लॉग इन विवरण दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड करें।आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
FEB 19, 2023 16:50 IST

CBSE CTET Result 2023 LIVE - लाइफटाइम रहेगी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी

सीटीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूलो में शिक्षक पदों पर भर्ती के योग्य माने जाएंगे। अब सरकार ने सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिट भी लाइफटाइम के लिए कर दी गई है।
FEB 19, 2023 16:15 IST

CBSE CTET Result 2023 LIVE -साल में दो बार होती है परीक्षा

सीटीईटी परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इससे पहले यह परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी और इसका रिजल्ट मार्च में जारी किया गया।
FEB 19, 2023 15:34 IST

CBSE CTET Result 2023 LIVE - ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट

सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।
FEB 19, 2023 15:17 IST

CBSE CTET Result 2023 LIVE - इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

सीटीईटी परीक्षा का आयोजन इस साल 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक किया गया था। इस साल परीक्षा में तकरीबन 32.45 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब इनका रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जाएगा।
FEB 19, 2023 14:34 IST

CBSE CTET Result 2023 LIVE - दोबारा हुई थी परीक्षा

सीटीईटी की 11 जनवरी, 18 जनवरी और 24 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाली वाली तकनीकी कारणों से कुछ केंद्रों पर नहीं हो सकी थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट के लिए दोबारा परीक्षा हुई थी।
FEB 19, 2023 14:03 IST

CBSE CTET Result 2023 LIVE -कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट

सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
FEB 19, 2023 13:38 IST

CBSE CTET Result 2023 LIVE -इस वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट

सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा की आंसर की हाल ही में जारी की गई थी, जिस पर अभ्यर्थियों को 17 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था।
FEB 19, 2023 13:12 IST

CBSE CTET Result 2023 LIVE - किसके लिए कौन सी परीक्षा

सीटीईटी के तहत दो पेपर होते हैं। पेपर 1 का आयोजन कक्षा 1 से 5 तक और पेपर 2 का आयोजन कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए किया जाता है।
FEB 19, 2023 12:37 IST

CBSE CTET Result 2023 LIVE -राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल सीटीईटी परीक्षा में इस साल 32.45 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
FEB 19, 2023 12:02 IST

CBSE CTET Result 2023 LIVE - सीटीईटी रिजल्ट डेट

सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट की डेट आधिकारिक तौर पर नहीं घोषित की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे फरवरी अंत तक जारी कर दिए जाएंगे।
FEB 19, 2023 11:34 IST

CBSE CTET Result 2023 LIVE - जल्द खत्म होगा इंतजार

सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीटीईटी दिसंबर 2022 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।
FEB 19, 2023 11:05 IST

CBSE CTET Result 2023 LIVE - इतने अंक जरूरी

सीटीईटी परीक्षा में इस साल 32.45 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। बता दें कि सीटीईटी परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।
FEB 19, 2023 10:43 IST

CBSE CTET Result 2023 LIVE - यहां मिलेगा रिजल्ट

सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को एप्लीकेश नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
FEB 19, 2023 10:06 IST

CBSE CTET Result 2023 LIVE -कब जारी हुई आंसर की

सीटीईटी परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 14 फरवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 17 फरवरी तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। अब जल्द ही परीक्षा के नतीजे भी जारी किए जाएंगे।