CBSE CTET Answer Key 2023 Sarkari Result 2023 Date: सीटीईटी आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता (CTET) की प्रोविजनल आंसर-की (CTET Paper 1 & 2 Answer Key 2023) आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। सीटीईटी प्रोविजनल आंसर-की (CTET Provisional Answer Key 2023) जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी सवाल या जवाब पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।
CTET Answer Key 2023 Date: कब हुई सीटीईटी परीक्षा
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त को सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया था। यह परीक्षा देश में 136 शहरों के 3,121 केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में हुई थी। अब इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही ctet.nic.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दी जाएगी।
CBSE CTET Result 2023: इसके बाद आएगा सीटीईटी रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएससी सीटीईटी पेपर 1 और 2 आंसर-की इसी सप्ताह जारी किए जाने की संभावना है। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी होगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to Download CTET Answer Key 2023
- सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीटीईटी आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE CTET Exam 2023: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। सीटीईटी जुलाई सेशन में इस साल लगभग 23 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
