एजुकेशन

CBSE CTET 2023 Exam Date: इस समय तक होगी सीबीएसई सीटेट परीक्षा, तुरंत कर लें नोट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 9, 2023, 08:07 AM IST

ctet.nic.in 2023 Exam Date: क्या आप भी सीबीएसई सीटेट परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे हैं? तो तैयार हो जाइये क्योंकि यह इंतजार लगभग खत्म होने वाला है। सीबीएसई सीटेट परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट - ऑनलाइन मोड में किया जाने वाला है।

Image

सीबीएसई सीटेट परीक्षा 2023 (pixabay)

CBSE CTET July 2023 परीक्षा की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। यदि आप भी सीबीएसई सीटेट परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे हैं? तो तैयार हो जाइये क्योंकि यह इंतजार लगभग खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीटेट परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट - ऑनलाइन मोड में करेगा। इस बार 17वें संस्करण का आयोजन किया जाना है। पूरी डिटेल बुलेटिन में है, जिसमें पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण भी है।

जानें अभी तक का अपडेट

जिन्होंने अभी तक बुलेटिन नहीं देखा है, उनसे अनुरोध है कि केवल उपर्युक्त वेबसाइट (ctet.nic.in) से बुलेटिन देखें। ऑनलाइन आवेदन-प्रक्रिया 27-04-2023 से शुरू हुई थी और 26-05-2023 को खत्म हुई थी। इसके बाद फॉर्म में सुधार का मौका दिया था, इस विंडों को 26 मई को बंद कर दिया।

कैसे देखें परीक्षा तिथि

  • सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं।
  • यहां News & Events नाम के सेक्शन में देखें
  • PUBLIC NOTICE: CTET July 2023 Exam Date नाम का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा, जो कि पीडीएफ रूप में होगा। यहां से आप परीक्षा तिथि नोट कर सकेंगे।

कब होगी सीटेट परीक्षा?

सीबीएसई ने अभी तक सटीक तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, सीटेट 2023 का आयोजन जुलाई से शुरू हो जाएगा, जबकि अगस्त तक जा सकता है। सीटेट फॉर्म 2023 भरने वाले उम्मीदवार जानते हैं हर साल सीटेट परीक्षा का आयोजन कई तारीखों पर किया जाता है। आधिकारिक खबर की बात करें तो CTET परीक्षा तिथि 2023 की घोषणा CTET एडमिट कार्ड के माध्यम से की जाएगी। यानी जब एडमिट कार्ड आएगा उसी में तारीख की जानकारी भी होगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article