एजुकेशन

CBSE Class 12th Science Date Sheet 2023: जारी हुई साइंस विषय के लिए CBSE 12th डेटशीट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 30, 2022, 10:45 AM IST

CBSE Class 12th Science Exam Date Sheet 2023: सीबीएसई डेटशीट जारी हो गई है। 12वीं साइंस विषय के छात्र cbse.gov.in से सीबीएसई टाइमटेबल देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

सीबीएसई 12वीं साइंस डेटशीट 2023 जारी

CBSE Class 12th Science Date Sheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं साइंस स्ट्रीम के लिए डेटशीट जारी कर दी है। साइंस स्ट्रीम के जो छात्र इस बार बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले हैं वे cbse.gov.in से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से सीबीएसई 12वीं साइंस स्ट्रीम डेटशीट डाउनलोड व चेक कर सकते हैं।

Central Board of Secondary Education, CBSE date sheet for classes 12 आज जारी किया गया है। इसी के साथ ही उन छात्रों का इंतजार खत्म हो गया, जिन्होंने साइंस स्ट्रीम से फॉर्म भरा था। सीबीएसई डेट शीट 2023 के अनुसार, 15 फरवरी, 2023 से सीबीएसई 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा का आयोजन शुरू होगा।

सीबीएसई डेट शीट 2023: कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम की समय सारिणी पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर 12वीं साइंस स्ट्रीम वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, अपनी परीक्षा तिथियां जांचें।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी निकाल लें।
Direct link for CBSE 12th SCIENCE DATE SHEET

सीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा 2023 डेट शीट में इन विवरण की करें जांच

सीबीएसई डेटशीट चेक करने के बाद, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे निम्नलिखित विवरणों की जांच करें;

  • विषय नाम
  • विषय कोड
  • सत्र
  • परीक्षा तिथि और समय
  • उम्मीदवारों के लिए निर्देश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मार्किंग स्कीम के साथ सभी विषयों के लिए विषयवार सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के सैंपल पेपर पहले ही जारी कर दिए थे। छात्र सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के आधिकारिक पोर्टल पर इन्हें देख सकते हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article