एजुकेशन

Class 12th Arts Date Sheet 2023: डाउनलोड करें CBSE 12वीं आर्ट्स की डेटशीट, यह रहा डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 10:46 AM IST

CBSE Class 12th Arts Exam Date Sheet 2023: सीबीएसई 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम की डेटशीट जारी कर दी गई है। स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं।

Image

सीबीएसई 12वीं आर्ट्स डेटशीट 2023

CBSE Class 12th Arts Date Sheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के लिए परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख चेक कर सकत हैं। बीते साल के विपरीत इस साल परीक्षा का आयोजन साल में एक बार किया जाएगा।

CBSE 12th Arts Date Sheet 2023: कब से शुरू होगी परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2022 तक आयोजित की जाएंगी। आर्ट्स की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 3 अप्रैल को समाप्त होंगी। छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download CBSE 12th Arts Date Sheet 2023: ऐसे डाउनलोड करें सीबीएसई 12वीं आर्ट्स की डेट शीट

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर सीबीएसई 12वीं आर्ट्स डेट शीट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने सीबीएसई डेटशीट 2023 का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ में परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं।
Direct link for CBSE 12th Arts DATE SHEET

CBSE Class 12th Arts Exam 2023: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

सीबीएसई द्वारा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 2 जनवरी से किया जाएगा। प्रैक्टिकल परीक्षा और लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से 12वीं आर्ट्स की डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Class 12th Arts Exam 2023: इस बात का रखें ध्यान

कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन सीबीएसई परीक्षा को लेकर फर्जी खबरें वायरल होती रहती हैं। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। किसी भी अन्य फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article