एजुकेशन

CBSE X Result 2023 OUT: cbse.gov.in पर घोषित हुए CBSE 10वीं के रिजल्ट, वेबसाइट हैंग? इन लिंक्स से देखें अपना स्कोर

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 12, 2023, 01:58 PM IST

CBSE X Result 2023 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम 2023 जारी कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने इस साल सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में भाग लिया था, वे अब यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से सीबीएसई 10वीं के नतीजे देख सकते हैं।

Image

सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट

Central Board of Secondary Education, CBSE Class 10th Results 2023 की घोषणा कर दी गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणामों को सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.nic.in के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक व लिस्ट आफ वेबसाइट से भी चेक कर सकते हैं, बता दें, आज 10 बजे तक पहले CBSE Board Class 12th Result 2023 की घोषणा की गई, जबकि 10वीं रिजल्ट की घोषणा 1 बजे के बाद कर दी गई।

CBSE Board 10th Result Declared - Check Here List of Website

  • cbseresults.nic.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbse.nic.in
  • cbse.gov.in

सीबीएसई बोर्ड 10वीं के परिणाम 2023 कैसे करें चेक

  • सीबीएसई बोर्ड के छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर इस लिंक पर क्लिक करें - Secondary School Examination (Class X) Results 2023
  • एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। जहां तीन लिंक दिखाई देंगे, इन पर क्लिक करें, क्रेडिंशियल डालें और रिजल्ट देखें।

21.87 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी

सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की गईं और परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गईं। 2023 में सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षाओं के लिए 21.87 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया। मार्कशीट तक पहुंचने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करना होगा, नीचे दिए गए चरणों की जांच करें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article