CBSE Sample Paper 2022-23 on cbseacademic.nic.in: Central Board of Secondary Education, Sample Paper 2022-23 for Class 10th जारी कर दिया गया है, यदि आप भी इस बार 10वीं में हैं और अंग्रेजी सैंपल पेपर का इंतजार कर रहे थे, तो यहां दिए गए लिंक की मदद से आप सीबीएसई सैंपल पेपर देख व डाउनलोड कर तैयारी शुरू कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने वाले छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं सैंपल पेपर 2022 आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in / cbseacademic.nic.in पर अपलोड हो चुका है। छात्र अब प्रश्नों के सेट का अभ्यास शुरू कर सकते हैं। अंग्रेजी बोर्ड परीक्षाओं में सबसे अधिक स्कोर करने वाले विषयों में से एक है और यदि छात्र अपने समय का अच्छी तरह से प्रबंधन करते हैं या तैयारी अच्छी तरह से करते हैं, तो यह ओवरआल नंबर बढ़ाने में मदद करता है।
3 घंटे का मिलेगा समय
सीबीएसई कक्षा 10वीं के अंग्रेजी प्रश्न पत्र में दो भाग हैं - भाषा और लिटरेचर (Language and Literature)। सीबीएसई 10वीं के अंग्रेजी सैंपल पेपर में बताए गए विवरण के अनुसार, अंग्रेजी का पेपर कुल 80 अंकों का होगा और इसमें रीडिंग, ग्रामर और राइटिंग और लिटरेचर सेक्शन शामिल होंगे। सीबीएसई 10वीं अंग्रेजी पेपर 2022 को पूरा करने के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय मिलेगा।
ये रहा डायरेक्ट लिंक - Cbse English Sample Paper
पेपर सॉल्व करने से पहले मिलेगा समय
ध्यान रहे, अंग्रेजी का पेपर समय ले सकता है लेकिन सूझबूझ के साथ किया जाए, तो यह अच्छा स्कोर करने में मदद करता है। अंग्रेजी पेपर को निर्धारित शब्दों के साथ पूछा जाता है, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होते समय निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। छात्रों को 15 मिनट पढ़ने का समय दिया जा सकता है।
ये रहा डायरेक्ट लिंक - Cbse English Marking Scheme
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा तिथि पत्र 2023 नवंबर में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, सीबीएसई डेटशीट पर कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन पिछले रुझानों के अनुसार, छात्र नवंबर में सीबीएसई कक्षा 10वीं की डेट शीट 2022 की उम्मीद कर सकते हैं। इस साल, सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को दो टर्म में आयोजित नहीं किया जाएगा। पिछले साल, COVID के कारण, सीबीएसई ने दो टर्म में परीक्षा आयोजित की थी, टर्म 1 एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की प्रश्न-आधारित परीक्षा थी, जबकि टर्म 2 में डिस्क्रिटिव था।
