एजुकेशन

Class 10th 12th Date Sheet 2023: जारी हुई CBSE 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 30, 2022, 09:59 AM IST

CBSE Class 10th 12th Exam Date Sheet 2023: सीबीएसई डेटशीट का इंतजार खत्म हो चुका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। स्टूडेंट्स यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं। परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी

Image

जारी हुई CBSE 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट

CBSE Class 10th 12th Date Sheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इंटरमीडिएट एग्जाम 2023 की डेटशीट जारी कर दी है। इसी के साथ सीबीएसई डेटशीट का इंतजार खत्म हो चुका है। स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Class Exam 2023: प्रैक्टिकल परीक्षा कब

सीबीएसई ने हाल ही में प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख भी घोषित की थी, जिसके अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 2 जनवरी 2023 से आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अलग अलग विषयों के लिए सैंपल पेपर भी जारी किया है। स्टूडेंट्स इसकी मदद से समय रहते परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते हैं।

  • वैसे तो 10वीं बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से परीक्षा शूरू हो रही है, लेकिन मुख्य परीक्षा 27 फरवरी से होंगी।
  • जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षा भी 15 फरवरी से शुरू हो रही है लेकिन मुख्य परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी।

CBSE Exam Date Sheet 2023: एक बार होगी परीक्षा

पिछले साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षा दो टर्म में आयोजित की गई थी। टर्म 1 परीक्षा दिसंबर में हुई थी, जबकि सीबीएसई 12वीं के दूसरे टर्म की परीक्षा 26 अप्रैल से 2022 से शुरू की गई थी। हालांकि, इस साल परीक्षा का आयोजन केवल एक बार ही किया जाएगा।

Direct Link for CBSE DATE SHEET 2023

CBSE Admit Card जल्द

सीबीएसई12वीं एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जनवरी में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2023 से जुडे़ लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें। किसी भी अन्य फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article