एजुकेशन

CBSE Class 10, 12 Sample Question Papers 2024: सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए सैंपल क्वेश्यन पेपर

CBSE Class 10, 12 Sample Question Papers 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए सैंपल क्वेश्यन पेपर जारी कर दिया है, 2024 बोर्ड के छात्र यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CBSE सैंपल क्वेश्यन पेपर (image - canva)

CBSE Class 10, 12 sample question papers 2024 जारी कर दिया गया है। आगामी बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र यहां दिए डायरेक्ट लिंक से सैंपल क्वेश्यन पेपर चेक व डाउनलोड कर अभ्यास शुरू कर सकते हैं। बता दें, सैंपल क्वेश्यन पेपर के प्रैक्टिस से छात्र पेपर का पैटर्न समझ सकते हैं, साथ ही किस सेक्शन के लिए कितना समय मिलेगा यह भी जानकारी पता चल जाती है।

जो छात्र सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के सैंपल पेपर इंटरनेट पर ढूंढ रहे थे वे अब यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से CBSE Class 10, 12 sample question papers 2024 चेक कर सकते हैं।

सीबीएसई की आधिकारिक साइट से देखें सैंपल पेपर

  • सीबीएसई की शैक्षणिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
  • sample question paper टैब पर क्लिक करें।
  • अब SQP 2023-24 पर क्लिक करें।
  • अपनी क्लास का चयन करें।
  • विषयवार एसक्यूपी और मार्किंग स्कीम स्क्रीन पर आ जाएगी।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 कब से शुरू होगी?

सीबीएसई 15 फरवरी से कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। ये परीक्षाएं 55 दिनों की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी और 10 अप्रैल को समाप्त होने की उम्मीद है।

सीबीएसई सैंपल पेपर से क्या होगा फायदा?

सीबीएसई सैंपल की जांच करने से छात्र परीक्षा के पैटर्न और पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार को समझ सकेंगे। कई शिक्षकों और छात्रों ने पिछले साल कहा था कि मुख्य परीक्षा के पेपर इन सैंपल पेपरों के प्रारूप में सेट किए गए थे। सीबीएसई सैंपल हल करना गति और सटीकता में सुधार करने में भी सहायक हो सकता है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article