एजुकेशन

CBSE 10th 12th Date Sheet 2024: कब जारी होगी सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट, कहां से कर सकेंगे चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Oct 11, 2023, 04:02 PM IST

CBSE Class 10th 12th 2024 Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अपनी कक्षा 10 और कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षाएं, 2024 अगले साल फरवरी-अप्रैल में आयोजित करने जा रहा है। जानें कब तक बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी कर सकता है।

Image

सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अपनी कक्षा 10 और कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षाएं, 2024 अगले साल फरवरी-अप्रैल में आयोजित करने जा रहा है। बोर्ड इन परीक्षाओं की डेट शीट या टाइम टेबल अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbse.nic.in पर जारी करेगा। पिछले साल के नतीजों की घोषणा करते समय, सीबीएसई ने पुष्टि की थी कि दोनों कक्षाओं के लिए 2024 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। इस साल जुलाई में बोर्ड ने बताया था कि ये परीक्षाएं लगभग 55 दिनों तक आयोजित की जाएंगी और 10 अप्रैल, 2024 तक समाप्त होने की उम्मीद है।

कब तक आएगी सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2023 की डेटशीट

जैसा कि पिछले वर्षों में देखा गया है, बोर्ड परीक्षा के पहले दिन से लगभग 1 से 1.5 महीने पहले डेट शीट या टाइम टेबल जारी करता है। अब चूंकि इस बार 15 फरवरी से बोर्ड परीक्षा 2024 शुरू होने की संभावना है, ऐसे में दिसंबर तक डेट शीट जारी होने की उम्मीद की जा सकती है।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा डेट शीट 2024 कैसे डाउनलोड करें

  • cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर देखें latest@CBSE के नीचे संबंधित लिंक मिल जाएगा।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और परीक्षा तिथियां जांचें।

पिछले साल कब जारी हुई थी डेटशीट

पिछले साल भी डेट शीट दिसंबर के अंत में जारी की गई थीं। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हुईं, लेकिन कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 मार्च को समाप्त हुईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 5 अप्रैल तक जारी रहीं। पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किए गए थे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article