एजुकेशन

CBSE Class 10 Maths Answer Key 2023: सीबीएसई क्लास 10 मैथ्स पेपर आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड!

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 21, 2023, 07:59 PM IST

CBSE Class 10 Maths Answer Key 2023 Set 1, Set 2, Set 3 PDF Download: सीबीएसई 10वीं मैथ्स आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं परीक्षा की उत्तर कुंजी आज यानी 21 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।

Image

CBSE 10th Maths Answer Key 2023

Photo : iStock

CBSE Class 10 Maths Answer Key 2023 Set 1, Set 2, Set 3: सीबीएसई 10वीं मैथ्स आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं मैथ्स परीक्षा की उत्तर कुंजी आज यानी 21 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए सीबीएसई 10वीं मैथ्स आंसर-की 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Class 10 Maths Exam 2023: कैसा रहा 10वीं मैथ्स का पेपर

सीबीएसई की ओर से 10वीं परीक्षा का आयोजन आज यानी 21 मार्च 2023 को 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, सीबीएसई गणित का पेपर का स्तर मध्यम और संतुलित था। उनका कहना था कि पेपर हल करने में थोड़ा मुश्किल था लेकिन जिन्होंने अच्छी तैयारी की है, वह आसानी से इसे हल कर पाएंगे।

CBSE Class 10 Maths Question Paper: प्रश्न पत्र करें डाउनलोड

सीबीएसई कक्षा 10वीं मैथ्स परीक्षा के प्रश्न पत्र सेट 1, 2 और 3 के लिए साझा किए गए हैं। स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को डाउनलोड करके देख सकते हैं।

How to download CBSE 10th Answer Key: वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

  • सबस पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीबीएसई 10वीं आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE Class 10 Exam 2023: 10वीं परीक्षा संपन्न, मई में रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक किया गया। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article