एजुकेशन

CBSE Board Exam 2024: जारी हुआ सीबीएसई 10वीं व 12वीं सैंपल पेपर, cbse.gov.in से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 2, 2023, 07:19 AM IST

CBSE Board Exam 2024, CBSE Class 10th 12th Sample Paper 2024: सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सैंपल पेपर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अलग अलग विषयों का सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CBSE Sample Paper 2024

Photo : iStock

CBSE Board Exam 2024, CBSE Class 10th 12th Sample Paper 2024: सीबीएसई स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए सैंपल पेपर (CBSE Class 10th 12th Sample Paper 2024) जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in से सीबीएसई 10वीं व 12वीं सैंपल पेपर 2024 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी महत्तवपूर्ण विषयों का सैंपल पेपर प्राप्त कर सकते हैं।

CBSE 10th 12th Exam 2024: सीबीएसई सैंपल पेपर जारी

सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा में बेहतर स्कोर करने के लिए अच्छी तैयरी के साथ ही टाइम मैनेजमेंट भी बेहद आवश्यक है। इसके लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अलग अलग विषयों के लिए सैंपल डाउनलोड कर सकते हैं। इससे परीक्षा के पैटर्न की सही समझ विकसित होगी। साथ ही समय रहते गलतियों में सुधार कर सकेंगे

CBSE Board Exam 2023: डाउनलोड करें सीबीएसई सैंपल पेपर

सीबीएसई सैंपल पेपर के आधार पर 10वीं व 12वीं परीक्षा का प्रश्न पत्र तैयार किया जाता है। ऐसें में बोर्ड एग्जाम की तैयारी करते समय स्टूडेंट्स को सैंपल पेपल जरूर देखना चाहिए। अगर आप भी परीक्षा के नए पैटर्न को बेहतर तरीके से समझना चाहते हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबासइट से इन स्टेप्स से सीबीएसई 10वीं व 12वीं सैंपल पेपर 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download CBSE Class 10th and 12th Sample Paper 2024

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर CBSE Academic सेक्शन पर जाएं और SQP Class X / XII पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर सभी सैंपल पेपर का लिंक होगा।
  • स्टूडेंट्स अलग अलग विषय के लिए सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
Direct Link - CBSE Class 10th Sample Paper

CBSE Board Exam 2023: कब तक होगी परीक्षा

सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 15 फरवरी से 21 मार्च तक किया गया। जबकि, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हुई और यह 5 अप्रैल 2023 तक चलेगी। बता दें कि परीक्षा का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जा रहा है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article