CBSE Board Exam 2026: बड़ी खबर, सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की डेटशीट में किया बदलाव, अप्रेल में भी होगी एक परीक्षा
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Dec 30, 2025, 09:24 PM IST
CBSE Board Exam 2026 Class 10th 12th Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के डेटशीट में अचानक से बदलाव कर दिया है। जिस परीक्षा का आयोजन 3 मार्च को किया जाना था, अब उस परीक्षा को आगे खिसका दिया गया है, अगर आप भी CBSE Board 2026 में भाग लेने वाले हैं, तो देखें क्या बदलाव किए गए।
सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की डेटशीट में किया बदलाव
CBSE Board Exam 2026 Class 10th 12th Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के डेटशीट में अचानक से बदलाव कर दिया है। अगर आपके पास पुरानी डेटशीट है, तो उसे अपडेट कर लीजिए, क्योंकि बोर्ड द्वारा जिस परीक्षा का आयोजन 3 मार्च को किया जाना था, अब उस परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया है। अगर आप भी CBSE Board 2026 में भाग लेने वाले हैं, तो देखें CBSE Board Exam 2026 Class 10th 12th Date Sheet में क्या बदलाव किए गए।
क्या हुआ बदलाव
CBSE Board Exam 2026 Date Sheet में जो बदलाव किए गए हैं, उसके अनुसार CBSE Class 10 Exam 2026 जो पहले 3 मार्च, 2026 को आयोजित होने वाली थी, अब 11 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा CBSE Class 12 Exam 2026 की जो परीक्षा 3 मार्च को होनी थी, उसका आयोजन अब 10 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
किस सब्जेक्ट के टाइमटेबल में किया गया बदलाव
3 मार्च को CBSE Exam Class 10 में कई भाषाओं की परीक्षाएं होनी थीं जिसमें तिब्बती, जर्मन, एनसीसी, भोटी, बोडो, तांगखुल, जापानी, भूटिया, स्पैनिश, कश्मीरी, मिजो आदि भाषाएं शामिल हैं। अब इस परीक्षा का आयोजन 3 मार्च, 2026 को किया जाएगा।
CBSE Exam Class 12 में 3 मार्च को विधि अध्ययन (Legal Studies) की परीक्षा होनी थी। इस परीक्षा को लंबा टाल दिया गया है, अब इस परीक्षा के लिए आपको करीब 1 महीने से ज्यादा का समय इंतजार करना होगा, क्योंकि इस दिन की परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
ये भी पढ़ें, इस बार क्या है नया
इस साल से, बोर्ड ने क्लास 10 के साइंस और सोशल साइंस के क्वेश्चन पेपर को अलग-अलग सेक्शन में बांट दिया है। साइंस के क्वेश्चन पेपर को तीन सेक्शन में बांटा गया है - सेक्शन A, सेक्शन B और सेक्शन C।
सेक्शन A बायोलॉजी है, सेक्शन B केमिस्ट्री है और सेक्शन C फिजिक्स है। सोशल साइंस के लिए, क्वेश्चन पेपर को चार सेक्शन में बांटा गया है - सेक्शन A, सेक्शन B, सेक्शन C और सेक्शन D।
सेक्शन A हिस्ट्री है, सेक्शन B ज्योग्राफी है, सेक्शन C पॉलिटिकल साइंस है और सेक्शन D इकोनॉमिक्स है।