एजुकेशन

CBSE 10th Result 2023: ऑनलाइन ऐसे देखें सीबीएसई 10वीं रिजल्ट, cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर लिंक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated May 12, 2023, 01:16 PM IST

CBSE Board Class 10th Result 2023: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित होने जा रहा है। इस सीबीएसई के परिणाम को उम्मीदवार छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और cbse.nic.in की मदद से जाकर देख पाएंगे। यहां पर सीबीएसई रिजल्ट को देखने के स्टेप्स भी चेक कर सकते हैं।

Image

सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023 कैसे देखें

How to Download CBSE 10th Result 2023 Websites List: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कक्षा 10वीं के लिए अब किसी भी समय जारी किया जा सकता है। छात्र उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, www.cbse.gov.in और cbse.nic.in की मदद से देख पाएंगे। सीबीएसई परिणाम 2023 कक्षा 10 के लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट की मदद से जारी किया जा सकता है।

एक बार घोषित हो जाने पर छात्र अपने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट को results.cbse.gov.in और cbse.gov.in की मदद से देख पाएंगे। CBSE Class 10th Result 2023 की डेट और समय को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है लेकिन कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद अब कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी कभी भी आ सकता है।

CBSE Result 2023: वेबसाइट cbse.gov.in पर कैसे देखें कक्षा 10वीं सीबीएसई रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट डायरेक्ट लिंक या सीबीएसई रिजल्ट 2023 पोर्टल पर जाएं।

सीबीएसई पेज की मदद से कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023 के लिए एक लिंक जारी होने पर एक्टिव होगा।

इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

इसके बाद सीबीएसई बोर्ड की एक नई विंडो खुलेगी।

रोल नंबर, जन्म तिथि और माता का नाम दर्ज करते हुए रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए सब्मिट करें।

सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023 को बहुत जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा परिणाम डिजिलॉकर, उमंग ऐप की मदद से देखे जा सकते हैं। सीबीएसई रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र इसे ऊपर बताए गए स्टेप्स की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावत author

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ... और देखें

End of Article