CBSE Class 10th Result 2023 Download Link: सीबीएसई बोर्ड का कक्षा 10वीं परीक्षा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, www.cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है। सीबीएसई परिणाम 2023 कक्षा 12वीं के बाद कक्षा 10वीं के लिए भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। सीबीएसई बोर्ड के छात्र ऊपर बताई गई तीन आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा डिजिलॉकर और एसएमएस की मदद से भी अपने सीबीएसई रिजल्ट को चेक कर पाएंगे।
सीबीएसई ने आज बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले 20 लाख से ज्यादा छात्रों के परिणाम घोषित किए हैं। इस साल कुल मिलाकर 21,86,940 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल मिलाकर 38 लाख छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी।
यहां क्लिक करके देखें सीबीएसई 10वीं रिजल्ट - CBSE Class 10 Result Download Direct Link
CBSE 10th Result 2023 Declared: कैसे चेक करें सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट
सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम के तीन लिंक दिखाई देंगे।
यहां से लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नई विंडो खुलेगी।
निर्धारित जगह पर अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और माता का नाम दर्ज करके अपना रिजल्ट देखने के ऑप्शन पर क्लिक करें।
यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स के नामों की घोषणा नहीं करने का फैसला किया था। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले आवेदकों को यह भी चिह्नित करना होगा कि वे अपने अंक केवल ऑनलाइन मोड में देख सकेंगे।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की अंक तालिकाओं यानी मार्कशीट की भौतिक प्रतियां उनके स्कूलों को बाद में दी जाएंगी। इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर एप्लिकेशन की मदद से सीबीएसई मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी देख सकते हैं। इस साल सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 14 फरवरी से शुरू हुईं थीं, कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 21 मार्च और 5 अप्रैल को खत्म हो गई थीं।
