CBSE Board 12th Chemistry Sample Paper 2024: सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं जारी हैं। इस कड़ी में 27 फरवरी 2024 को कक्षा 12वीं के केमिस्ट्री का पेपर का पेपर है। इस परीक्षा में शामिल होने से पहले सैंपल पेपर जरूर देख लें। सीबीएसई बोर्ड 12वीं केमिस्ट्री सब्जेक्ट का सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम यहां देख सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर सभी छात्रों की मदद के लिए सैंपल पेपर जारी किया गया है। जारी सैंपल पेपर के अनुसार, केमिस्ट्री का पेपर कुल पांच सेक्शन में बंटा होगा। इसमें बहुविकल्पीय, लॉन्ग और शॉर्ट क्वेश्चन मिलाकर कुल 33 सवाल सवाल होंगे। सेक्शन वाइज मार्किंग स्कीम आगे देख सकते हैं।
CBSE 12th Chemistry सेक्शन A
सीबीएसई बोर्ड 12वीं केमिस्ट्री के पेपर में पहले सेक्शन बहुविकल्पीय सवालों का होगा। इसमें कुल 16 सवाल पूछे जाएंगे। हर एक सवाल के लिए 1 अंक निर्धारित है। ऐसे में यह सेक्शन कुल 16 अंकों के लिए होगा।
CBSE 12th Chemistry सेक्शन B
सैंपल पेपर में दूसरा सेक्शन शॉर्ट आंसर के लिए होगा। इस सेक्शन में कुल 5 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें हर सवाल के लिए दो अंक मिलेगा। छात्रों को इन सवालों का जवाब लिखित में देना होगा। ऐसे में यह सेक्शन कुल 10 अंकों के लिए होगा।
सेक्शन C
सेक्शन बी की तरह सेक्शन सी भी शॉर्ट आंसर टाइप क्वेश्चन का होगा। सैंपल पेपर के अनुसार, तीसरे सेक्शन में कुल सात सवाल होंगे। हर एक सवाल के लिए 3 अंक निर्धारित है। ऐसे में पेपर का यब सेक्शन 21 अंकों के लिए होगा।
सेक्शन D
सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सैंपल पेपर का तीसरा सेक्शन केस बेस्ड होगा। इसमें दो केस दिए जाएंगे, जिनसे सवाल होंगे। हर केस के लिए 4 अंक निर्धारित है। ऐसे में पूरा पेपर 8 अंकों के लिए होगा।
सेक्शन E
सीबीएसई बोर्ड केमिस्ट्री के पेपर में पांचवां सेक्शन लॉन्ग क्वेश्चन के लिए होगा। इस सेक्शन में कुल 3 सवाल होंगे। हर सवाल का जवाब सही होने पर 5 अंक निर्धारित होंगे। यह सेक्शन कुल 15 अंकों के लिए है।
