एजुकेशन

CBSE 12th Revaluation 2026: नहीं दूर हो रही रिवैल्यूएशन विंडो खुलने की समस्या, जानें क्‍या है स्‍टेटस

CBSE ने 19 मई से कक्षा 12 के छात्रों के लिए रिवैल्यूएशन और आंसर-शीट देखने की सुविधा शुरू की, लेकिन वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतें आने लगी। वेबसाइट पर रिवैल्यूएशन लिंक दिखाई दे रहा है, लेकिन वो काम नहीं कर रहा

Image

CBSE 12th Revaluation 2026 (image - chatgpt)

CBSE 12th Revaluation 2026 News: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 19 मई से क्लास 12 के स्टूडेंट्स के लिए रिवैल्यूएशन और आंसर शीट देखने की विंडो खोली, लेकिन इसमें तकनीकी दिक्कतें बनी हुई हैं, और छात्र अभी तक रिवैल्यूएशन के लिए अप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। बता दें रिवैल्यूएशन लिंक इसलिए शुरू किया जा रहा है ताकि जो छात्र अपने बोर्ड एग्जाम के मार्क्स को बढ़ाने के लिए रीचेकिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकें। ये प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन था, सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर लिंक तो दिया लेकिन ये अभी तक काम नहीं कर रहा है, छात्रों का कहना है इस पर क्लिक करने से प्रोसेस आगे नहीं बढ़ रहा है।

आंसर शीट देखने का मौका

इस साल CBSE ने रिजल्ट के बाद की शिकायतों को सुलझाने के प्रोसेस को और ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए उसमें बदलाव किए। इस नए सिस्टम के तहत, सीबीएसई 12वीं के छात्रों को अपनी स्कैन आंसर शीट देखने का मौका मिलेगा, जिसके बाद वे यह तय कर सकेंगे कि उन्हें मार्क्स के वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई करने की जरूरत है या नहीं।

CBSE 12th Revaluation 2026

CBSE 12th Revaluation 2026

कभी लिंक दिख रहा कभी नहीं

कल 19 मई को रिवैल्यूएशन लिंक से जुड़ी दो बातें सामने आईं, पहला - रिवैल्यूएशन लिंक पेज पर दिख रहा है लेकिन क्लिक करने पर प्रोसेस नहीं हो रहा, वहीं बाद में छात्रों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि रिवैल्यूएशन लिंक गायब हो गया है।

अभी क्या है स्टेटस

आज 20 मई की सुबह जब इस पेज को खोलने की कोशिश की, तो अभी भी टेक्निकल दिक्कतें दिख रही हैं। रिवैल्यूएशन लिंक पर क्लिक करने पर 'failed to connect' लिख कर आ रहा है।

इन्हीं टेक्निकल दिक्कतों को देखते हुए सीबीएसई ने स्कैन कॉपियों प्राप्त करने की तिथि बढ़ा दी। देखें पोस्ट

माेबाइल से भी नहीं खुल रही विंडो

एक छात्र ने पोस्ट किया

क्या है रिवैल्यूएशन का तरीका

  • आप cbse.gov.in पर जाएं
  • मुख्य वेबसाइट पर क्लिक करें
  • Latest @ CBSE के नीचे देखें
  • 'Click here to apply 19/05/2026' पर क्लिक कर दें।
हालांकि अभी लिंक टेक्निकल दिक्कतों की वजह से नहीं खुल रहा है।

ध्यान रहे, छात्रों को सिर्फ उन्हीं विषयों के लिए अप्लाई करने की जरूरत है, जिनमें उन्हें लगता है बोर्ड की तरह से कोई कमी है। इसके अलावा भविष्य में ट्रैक करने के लिए पेमेंट की रसीदें, रेफरेंस नंबर और लॉगिन डिटेल्स को सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article