एजुकेशन

CBSE Result 2023 OUT: वेबसाइट हैंग? तो इन लिंक से चेक करें CBSE रिजल्ट, देखें मार्कशीट डाउनलोड लिंक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 12, 2023, 01:36 PM IST

CBSE Result 2023 OUT Check List of Website: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई 12वीं के परिणाम 2023 की घोषणा कर दी गई है। सीबीएसई के छात्र cbse.nic.in से रिजल्ट चेक कर स​कते हैं। बता दें, त्रिवेंद्रम का पासिंग पर्संटेज सबसे ज्यादा गया है जबकि प्रयागराज का सबसे कम। यदि आप मेन वेबसाइट से रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं तो यहां​ लिस्ट आफ वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

Image

घोषित हुए सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट

Central Board of Secondary Education, CBSE Class 12th Results 2023 की घोषणा कर दी गई है। सीबीएसई बोर्ड ने अचानक से बिना रिजल्ट डेट व टाइम बताएं 12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया गया है। परिणाम लगभग 16 से 17 लाख छात्रों के लिए घोषित किए गए हैं और लिंक सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbsegov.in पर सक्रिय है। रिजल्ट चेक करने के लिए यहां स्टेप्स बताए गए हैं, साथ ही जो छात्र वेबसाइट हैंग की समस्या झेल रहे हैं वे यहां सारे वेबसाइट से अपना स्कोर देख सकेंगे।

CBSE Board 12th Result Declared - Check Here List of Website

  • cbseresults.nic.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbse.nic.in
  • cbse.gov.in
जानें दिल्ली का रिजल्ट
  • दिल्ली पूर्व का पासिंग पर्सेंटेज: 91.50 प्रतिशत
  • दिल्ली पश्चिम का पासिंग पर्सेंटेज: 93.24 प्रतिशत
  • ओवरआल: 92.22 प्रतिशत

सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2023: ऐसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट-results.cbse.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • एक नया लॉगिन पेज खुलेगा
  • संकेत के अनुसार अपना रोल नंबर और अन्य पूछे गए विवरण दर्ज करें
  • सीबीएसई मार्कशीट एक्सेस करें और उसे डाउनलोड करें, इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।
छात्र स्कूलों से भी अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। मार्कशीट डाउनलोड के लिए कोई लिंक नहीं जारी किया गया है।

33 प्रतिशत लाने थे जरूरी

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को कम से कम 33 प्रतिशत कुल अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक 6759 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस वर्ष, पंजीकृत उम्मीदवारों की कुल संख्या 16,96,770 है। कुल छात्रों में से, पंजीकृत महिला और पुरुष छात्रों की संख्या क्रमशः 7,45,433 और 9,51,332 है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article